लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: स्कूल शिक्षा मंत्री के बंगले पर 10वीं के छात्र ने किया आत्मदाह का प्रयास, जानिए स्टूडेंट ने क्यों उठाया ऐसा कदम

By राजेंद्र पाराशर | Updated: July 4, 2019 20:51 IST

भोपाल में स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी के घर के सामने उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब 10 वीं के एक छात्र ने खुदकुशी की कोशिश की. ये छात्र एक बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा था. उसने खुद पर पेट्रोल डाल कर खुदकुशी की कोशिश की.

Open in App
ठळक मुद्देछात्र सिंगरोली का रहने वाला है. उसका नाम श्याम बताया जा रहा है.छात्र मंत्री से मुलाकात ना होने पर बंगले के बाहर खुदकुशी की कोशिश करने लगा. 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी के बंगले पर आज एक दसवीं के फेल छात्र ने आत्मदाह का प्रयास किया. सिंगरौली के रहने वाले इस छात्र को मंत्री के स्टाफ ने समय रहते पकड़ लिया. मंत्री के नहीं मिलने से छात्र ने निराश होकर यह कदम उठाया.

राजधानी भोपाल में आज(4 जुलाई) स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी के घर के सामने उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब 10 वीं के एक छात्र ने खुदकुशी की कोशिश की. ये छात्र एक बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा था. उसने खुद पर पेट्रोल डाल कर खुदकुशी की कोशिश की. बंगले पर तैनात पुलिस वालों ने फौरन ही उसके हाथ से बोतल छीन ली और उसे खुदकुशी करने से रोक लिया.

छात्र सिंगरोली का रहने वाला है. उसका नाम श्याम बताया जा रहा है. छात्र 10 वीं में पढ़ता था. वो गणित में फेल हो गया है. उसे 28 अंक आए थे. इसलिए वह कक्षा दसवीं की मार्कशीट लेकर मंत्री से मिलने पहुंचा था. वो ग्रेस से पास करने की गुहार लगाने आया था, लेकिन मंत्री से मुलाकात ना होने पर बंगले के बाहर खुदकुशी की कोशिश करने लगा. 

बंगले पर तैनात पुलिसकर्मियों और मंत्री के स्टाफ ने उसे देखा और छात्र को रोका. इसके बाद जब उससे पूछताछ की तब उसने सारी जानकारी बताई. इसके बाद छात्र को मंत्री का स्टाफ बोर्ड आफिस लेकर गया और अधिकारियों से उसकी बातचीत कराई. छात्र ने कहा कि वह इसके पहले करीब 50 से ज्यादा बार भोपाल आया और अपनी बात कहने के लिए मंत्री से मिलने का प्रयास किया, मगर मंत्री ने उससे मुलाकात ही नहीं की.इससे वह ज्यादा दुखी था.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल