लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कमलनाथ के करीबी अधिकारियों पर छापा, निर्वाचन आयोग ने एमपी के सीएस और पीएस को दिल्ली तलब किया

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: December 24, 2020 20:24 IST

निर्वाचन आयोग ने आगामी 5 जनवरी को राज्य के मुख्य सचिव इकबाल वैस और प्रमुख सचिव गृह डॉ. राजेश राजोरा को दिल्ली तलब किया है.

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की सीबीडीटी रिपोर्ट को लेकर निर्वाचन आयोग सख्त हो गया है.राज्य सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर आयोग चर्चा करेगा.पुलिस सेवा के एक अधिकारी अरुण मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था.

भोपालः बीते लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ के निकटतम लोगों पर पड़े इनकम टैक्स के छापोें की मिली जानकारी के आधार पर तैयार केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की सीबीडीटी रिपोर्ट को लेकर निर्वाचन आयोग सख्त हो गया है.

पिछले दिनों निर्वाचन आयोग ने इन छापों में मिली जानकारी और दस्तावेजों में मध्यप्रदेश सरकार को भेजते हुए 3 आई पी एस अधिकारियों ओर राज्य पुलिस सेवा के एक अधिकारी के खिलाफ करने को कहा था. इसी संदर्भ में निर्वाचन आयोग ने आगामी 5 जनवरी को राज्य के मुख्य सचिव इकबाल वैस और प्रमुख सचिव गृह डॉ. राजेश राजोरा को दिल्ली तलब किया है.

निर्वाचन आयोग के उपचुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने इस बारे में राज्य सरकार को पत्र लिख कर कहा है कि निर्वाचन आयोग ने आयकर छापों को लेकर केन्द्रीय प्रत्यक्षकर विभाग की जो रिपोर्ट भेजी थी. उस पर राज्य सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर आयोग चर्चा करेगा.

गौरतलब है कि पिछले दिनों भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार को एक पत्र भेजकर आयकर छापों को लेकर केन्द्रीय प्रत्यक्षकर बोर्ड की रिपोर्ट भेजते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन अधिकारियों  सुशोभन बनर्जी, संजय माने और बी मधु कुमार के साथ पुलिस सेवा के एक अधिकारी अरुण मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था. गौरतलब है कि प्रत्यक्षकर बोर्ड की रिपोर्ट में कई मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, विधायकों, अफसरों, पुलिस अधिकारियों के साथ तमाम दूसरे लोगों के नाम भी अवैध रूप से धन लेने देने के आरोप मेंं उल्लेखित हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसचुनाव आयोगकमलनाथदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह