लाइव न्यूज़ :

भोपाल पुलिस ने बरामद किए 30 अवैध हथियार एवं 75 कारतूस, आठ आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 8, 2021 00:10 IST

Open in App

भोपाल, सात फरवरी भोपाल पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को अवैध हथियारों की तस्करी एवं व्यापार करने वाले गिरोह के आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्तौल एवं रिवाल्वर सहित 30 अवैध हथियार और 75 कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) गोपाल धाकड़ ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी शहर के अयोध्या बायपास मार्ग पर पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार बेचने की फिराक में खड़ा है।

उन्होंने कहा कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पप्पू उर्फ बादल सिंह केवट (42) को पकड़ लिया। वह विदिशा जिले के अकबरपुर गांव का रहने वाला है। धाकड़ ने बताया कि तलाशी में पुलिस ने उसके पास से एक अवैध देशी पिस्तौल एवं कारतूस बरामद किया।

उन्होंने कहा कि पूछताछ में पप्पू ने बताया कि वह मंडीदीप के दीपक के बुलाने पर इसे उसे बेचने जा रहा था तथा अकबरपुर गांव के ही मनोज सिंह (35) ने उसे यह हथियार एवं कारतूस दिया है। इसके बाद मनोज की भी अकबरपुर गांव से हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया और उसके निशानदेही पर इस गिरोह के छह अन्य आरोपियों को प्रदेश के विभिन्न स्थानों से अन्य हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।

धाकड़ ने बताया कि पुलिस ने पप्पू एवं मनोज के अलावा, गजेन्द्र सिंह (24), ज्ञान सिंह (42), गोलू अहिरवार (19), गगन राजपूत (29), आनंद शर्मा (46) एवं दीपक राजपूत (27) को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी प्रदेश के विदिशा, रायसेन एवं भिंड जिलों के हैं।

उन्होंने कहा कि इनके पास के कुल 30 अवैध हथियार और 75 कारतूस बरामद किये गये हैं। हथियारों में पांच पिस्तौल, दो रिवाल्वर एवं 23 देशी कट्टे शामिल हैं।

धाकड़ ने बताया कि ये अवैध हथियार भिंड से सिरोंज, पथरिया, कुरवई, शमशाबाद, भोपाल एवं मंडीदीप भेजे जाते थे।

उन्होंने कहा कि ये आरोपी प्रत्येक देशी कट्टा 2,000 से 3,000 रूपये में खरीदकर 8,000 से 10,000 रूपये में बेचते थे, जबकि पिस्तौल 8,000 से 10,000 रूपये प्रति नग खरीदकर उसे 20,000 से 25,000 रूपय प्रति नग के भाव से बेचते थे।

धाकड़ ने बताया कि इस गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह