लाइव न्यूज़ :

भोपाल : सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: July 3, 2021 19:28 IST

Open in App

भोपाल, तीन जुलाई मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सरकारी अस्पताल के 64 वर्षीय एक डॉक्टर ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर के आत्महत्या करने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

हबीबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल के सरकारी जेपी अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक हजारी लाल भूरिया ने शनिवार को अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि डॉक्टर यहां अपने आवास में अकेले ही रहते थे।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर भूरिया का घरेलू सहायक शनिवार सुबह करीब आठ बजे अस्पताल परिसर में स्थित उनके आवास पर पहुंचा तो उसने डॉक्टर को फांसी पर लटका हुआ देखा।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर के इस आत्मघाती कदम का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। मृतक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाना बाकी है। मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे