लाइव न्यूज़ :

भोलथ विधायक सुखपाल खैरा और आप के दो बागी विधायक कांग्रेस में शामिल

By भाषा | Updated: June 3, 2021 23:13 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन जून पंजाब में विधायक सुखपाल सिंह खैरा और आम आदमी पार्टी के बागी विधायक जगदेव सिंह कमलू और पीरमल सिंह बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस का दामन ऐसे समय में थामा है जब पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी अंदरूनी कलह और गुटबाजी से जूझ रही है।

अधिकारियों ने बताया कि इन सभी ने विधानसभा अध्यक्ष को विधायक पद से अपने त्यागपत्र सौंप दिये है।

खैरा कांग्रेस छोड़ने के करीब छह साल बाद उसमें लौटे हैं।

कांग्रेस छोड़ने के बाद, खैरा दिसंबर 2015 में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए थे। वह 2017 में आप के टिकट पर भोलथ विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे।

उन्होंने जनवरी 2019 में आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और अपनी खुद की ‘पंजाब एकता पार्टी’ बनाई थी।

जगदेव सिंह कमलू मौर सीट से विधायक हैं और पीरमल सिंह धौला भदौर से विधायक हैं। दोनों पहली बार विधानसभा के सदस्य बने हैं।

कांग्रेस की पंजाब इकाई में आपसी कलह को सुलझाने के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति के साथ बैठक के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने तीनों विधायकों को पार्टी में शामिल कराया।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगी नवजोत सिंह सिद्धू के बीच हाल फिलहाल में विवाद रहा है। सिद्धू ने 2015 में फरीदकोट के कोटकपुरा में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी को लेकर सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री की आलोचना की है।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के ट्वीट के मुताबिक, “मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली रवाना होने से पहले विधायक सुखपाल खैरा एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष और आप के उनके दो सहयोगी विधायकों मौर के जगदेव सिंह कमलू और भदौर के विधायक पीरमल सिंह धौला का पार्टी में स्वागत किया।”

पंजाब कांग्रेस के फेसबुक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीन वरिष्ठ नेताओं को शामिल करने की मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव (पंजाब के प्रभारी) हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ दिल्ली में तीन सदस्यीय समिति के साथ सलाह-मशविरे में व्यस्त हैं, इसलिए कुछ दिनों में उनका आशीर्वाद लिया जाएगा।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनका दृढ़ता से मानना है कि खैरा और उनके सहयोगियों के शामिल होने से कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है।

पटियाला से सांसद परनीत कौर ने कहा कि तीनों विधायक पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। वह विधायकों को पार्टी में शामिल कराने वाले कार्यक्रम के दौरान मौजूद थीं।

बृहस्पतिवार को पार्टी में शामिल होने के बाद खैरा ने कहा, “कांग्रेस ही एकमात्र व्यवहार्य मंच है जो भारत को भाजपा के फासीवादी और कट्टरवादी शासन से बचा सकता है।”

एक बयान में उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ही बादल (परिवार)को पंजाब को लूटने से रोक सकती है।

इससे पहले फेसबुक पर किए गए एक पोस्ट में खैरा ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को धन्यवाद दिया।

खैरा ने तीन कृषि कानूनों और नदी जल मुद्दों पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के रुख को लेकर उनकी प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा कि फरीदकोट के कोटकपुरा में 2015 की धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी और उसके बाद हुई पुलिस गोलीबारी की घटनाओं में निश्चित रूप से न्याय मिलेगा

खैरा ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने के अपने फैसले को 'राजनीतिक भूल' और 'गलती' करार दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी में 'पूर्ण तानाशाही' है।

खैरा ने दावा किया कि सुच्चा सिंह छोटेपुर, धर्मवीर गांधी और गुरप्रीत घुग्गी जैसे कई नेता आप नेतृत्व के "पीड़ित" हैं। उन्हें "अपमानित" भी किया गया।

खैरा आप की राज्य इकाई में स्वायत्तता की कमी को लेकर पार्टी नेतृत्व के आलोचक रहे हैं।

घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, आप सांसद भगवंत मान ने कहा कि जब खैरा विपक्ष के नेता होते थे तो वह कांग्रेस पर हमला करते थे और उनसे पूछा कि क्या राज्य में "रेत और परिवहन माफिया" अब समाप्त हो गए हैं।

आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि तीनों विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने की उम्मीद थी।

शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया कि कांग्रेस और आप "एक फिक्स मैच खेल रहे” है और दोनों पार्टियों का अनौपचारिक समझौता है जिसके तहत आप अपने विधायकों को कांग्रेस में जाने दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos