लाइव न्यूज़ :

भोलथ विधायक सुखपाल खैरा और आप के दो बागी विधायक कांग्रेस में शामिल

By भाषा | Updated: June 3, 2021 19:34 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन जून पंजाब में आम आदमी पार्टी के बागी विधायक सुखपाल सिंह खैरा, जगदेव सिंह कमलू और पीरमल सिंह बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस का दामन ऐसे समय में थामा है जब पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी अंदरूनी कलह और गुटबाजी से जूझ रही है।

खैरा कांग्रेस छोड़ने के करीब छह साल बाद उसमें लौटे हैं।

कांग्रेस छोड़ने के बाद, खैरा दिसंबर 2015 में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए थे। वह 2017 में आप के टिकट पर भोलथ विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे।

उन्होंने जनवरी 2019 में आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और अपनी खुद की ‘पंजाब एकता पार्टी’ बनाई थी।

जगदेव सिंह कमलू मौर सीट से विधायक हैं और पीरमल सिंह धौला भदौर से विधायक हैं। दोनों पहली बार विधानसभा के सदस्य बने हैं।

कांग्रेस की पंजाब इकाई में आपसी कलह को सुलझाने के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति के साथ बैठक के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने तीनों विधायकों को पार्टी में शामिल कराया।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगी नवजोत सिंह सिद्दू के बीच हाल फिलहाल में विवाद रहा है। सिद्धू ने सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री की आलोचना की है।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के ट्वीट के मुताबिक, “मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली रवाना होने से पहले विधायक सुखपाल खैरा एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष और आप के उनके दो सहयोगी विधायकों मौर के जगदेव सिंह कमलू और भदौर के विधायक पीरमल सिंह धौला का पार्टी में स्वागत किया।”

फेसबुक पोस्ट में पंजाब कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीन वरिष्ठ नेताओं को शामिल करने की मंजूरी दी है।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनका दृढ़ता से मानना है कि खैरा और उनके सहयोगियों के शामिल होने से कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है।

पटियाला से सांसद प्रिणीत कौर ने कहा कि तीनों विधायक पार्टी के लिए बड़ी संपत्ति साबित होंगे। वह विधायकों को पार्टी में शामिल कराने वाले कार्यक्रम के दौरान मौजूद थीं।

पार्टी में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार को खैरा ने फेसबुक पर किए गए एक पोस्ट में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को धन्यवाद दिया।

खैरा ने तीन कृषि कानूनों और नदी जल मुद्दों पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के रुख को लेकर उनकी प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा कि फरीदकोट के कोटकपुरा में 2015 की धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी और उसके बाद हुई पुलिस गोलीबारी की घटनाओं में निश्चित रूप से न्याय मिलेगा

खैरा ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने के अपने फैसले को 'राजनीतिक भूल' और 'गलती' करार दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी में 'पूर्ण तानाशाही' है।

खैरा ने दावा किया कि सुच्चा सिंह छोटेपुर, धर्मवीर गांधी और गुरप्रीत घुग्गी जैसे कई नेता आप नेतृत्व के "पीड़ित" हैं। उन्हें "अपमानित" भी किया गया।

खैरा आप की राज्य इकाई में स्वायत्तता की कमी को लेकर पार्टी नेतृत्व के आलोचक रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो