लाइव न्यूज़ :

भोजपुर में हेरोइन और गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, थाना प्रभारी सहित कई जवान घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: January 20, 2021 21:05 IST

भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने पुलिस टीम पर पथराव होने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

Open in App
ठळक मुद्देथानाध्यक्ष समेत चार पुलिस कर्मी चोटिल हो गए. जिससे वहां अफरातफरी मच गई.ग्रामीणों ने उनके ऊपर हमला कर दिया और चोर-चोर कहकर उन्हें पीटने लगे. महिलाओं ने भी पुलिस पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है.

पटनाः बिहार में भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में आज अहले सुबह हेरोइन और गांजा के तस्करों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर अचानक हमला कर दिया गया.

महिलाओं ने चोर-चोर बताकर पत्थरबाजी शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि गांजा और हेरोइन की तस्करी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी. इस दौरान ग्रामीणों ने उनके ऊपर हमला कर दिया और चोर-चोर कहकर उन्हें पीटने लगे. जिसमें थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस कर्मी चोटिल हो गए. जिससे वहां अफरातफरी मच गई.

पुलिस ने हमलावर महिलाओं समेत सात आरोपियों को धर दबोचा

बाद में पुलिस ने हमलावर महिलाओं समेत सात आरोपियों को धर दबोचा. इसे लेकर प्राथनिकी दर्ज किया गया है. इधर, भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने पुलिस टीम पर पथराव होने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

आज सुबह तक पुलिस गिरफ्तारी में लगी रही. दूसरी महिलाओं ने भी पुलिस पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है. यहां बता दें कि आये दिन पुलिसवालों को निशाना बनाया जा रहा है. मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा में भी पुलिसवालों को पीटा गया था.

जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं

अब ऐसी ही एक घटना भोजपुर जिले में घटी है. घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. थानाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिसवालों के ऊपर हमला करने वालों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा और उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

बताया जाता हैं कि बिहियां थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस की टीम आज सुबह करीब पांच बजे हेरोइन और गांजा के तस्करी में फरार तेनुआ अनुसूचित जाति टोला गांव निवासी टुनटुन नट, जितेंद्र नट व अफिमची नट को गिरफ्तार करने के लिए गई हुई थी. इस दौरान घर की महिलाओं ने आरोपियों को बचाने के लिए समूह बनाकर पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी.

थानाध्यक्ष शाशिभूषण प्रसाद, एएसआई अमरेन्द्र कुमार समेत दो होमगार्ड जवान घायल हो गए

जिससे अफरातफरी मच गई. पथराव में थानाध्यक्ष शाशिभूषण प्रसाद, एएसआई अमरेन्द्र कुमार समेत दो होमगार्ड जवान घायल हो गए. बाद में सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया. इधर, छापेमारी के दौरान पुलिस की कथित पिटाई से  घायल राजू नट की पत्नी पूजा देवी, मुकेश नट की पत्नी निशा देवी, नंदजी नट की पत्नी पूजा देवी, युनूस नट की पत्नी सोमारी देवी, गोधन नट की पत्नी पूजा देवी, इन्द्रजीत नट व उसकी पत्नी सिरिया देवी का इलाज आज सदर अस्पताल, आरा में कराया गया.

महिलाओं ने पुलिस पर ही मारपीट करने का आरोप लगाया है. बाद में सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने करीब सात महिलाओं को हिरासत में ले लिया. जिनसे पूछताछ चल रही हैं. हालांकि, इद्रीश नट फरार हो गया. दूसरी ओर पुलिस ने महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों को सरासर गलत बताया है.

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी