भिवानी : पेड़ के नीचे खाना खा रहे श्रमिकों बिजली गिरी, एक की मौत

By भाषा | Updated: March 22, 2021 18:16 IST2021-03-22T18:16:42+5:302021-03-22T18:16:42+5:30

Bhiwani: Workers eating food under tree fell, one dead | भिवानी : पेड़ के नीचे खाना खा रहे श्रमिकों बिजली गिरी, एक की मौत

भिवानी : पेड़ के नीचे खाना खा रहे श्रमिकों बिजली गिरी, एक की मौत

भिवानी (हरियाणा), 22 मार्च चरखी दादरी जिले के पैंतावास कलां गांव में सोमवार दोपहर खेत में पेड़ के नीचे खाना खा रहे प्रवासी श्रमिकों पर बिजली गिरने से एक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि पैंतावास कलां गांव निवासी आजाद सिंह की खेत में चार प्रवासी श्रमिक मशीन से सरसों की कटाई कर रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे श्रमिक खाना खाने के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे तभी उनपर बिजली गिरी।

उन्होंने बताया कि आजाद सिंह ने चारों को तुरंत दादरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बिहार के दरभंगा जिला निवासी उदगार सदा (45) को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना में बिहार के दरभंगा जिला निवासी लक्ष्मण सदा (16), अरुण सदा (24) और विमलेश सदा (26) घायल हो गए। तीनों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bhiwani: Workers eating food under tree fell, one dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे