लाइव न्यूज़ :

कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के क्षेत्र में बेहतर काम के लिये भिवानी को मिला दूसरा पुरस्कार

By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:54 IST

Open in App

भिवानी, सात मार्च बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में वर्ष 2020 में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिये भिवानी जिले को राज्य में दूसरा पुरस्कार मिला है । प्रदेश सरकार की ओर से जिले को यह पुरस्कार अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को प्रदान किया जायेगा। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि राजधानी चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय समारोह में जिले के उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर यह पुरस्कार प्रदान करेंगे । उन्होंने बताया कि पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र के अलावा तीन लाख रुपये की राशि भी दी जायेगी ।

उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ किया था। उस समय प्रदेश में लिंगानुपात 871 था, जो अब बढ़कर 922 हो गया है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की बदौलत लिंगानुपात में गुणात्मक सुधार हुआ है और यहां यह अनुपात 921 है। उन्होंने बताया कि इसी के चलते जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है।

दूसरी ओर उपायुक्त ने जिला को द्वितीय पुरस्कार मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह सब टीम वर्क के आधार पर किए गए प्रयासों का परिणाम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया