लाइव न्यूज़ :

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान मगरमच्छों की गणना के लिए 15 से नौ दिनों तक बंद रहेगा

By भाषा | Updated: January 4, 2021 15:19 IST

Open in App

केंद्रपाड़ा, चार जनवरी ओडिशा का भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान मगरमच्छों की गणना के चलते इस महीने नौ दिनों तक बंद रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय उद्यान 15 से 23 जनवरी तक बंद रहेगा। इस बाद दौरान मगरमच्छों की वार्षिक गणना की जाएगी। इसके लिए 22 टीमों का गठन किया गया है जो उद्यान के अंदर और आसपास के इलाकों की नदियों, नालों और अन्य जलाशयों में मगरमच्छों की गिनती करेंगी।

भितरकनिका मैंग्रोव (वन्यजीव) वन मंडल के मंडलीय वन अधिकारी विकास रंजन दास ने बताया कि राष्ट्रीय उद्यान को बंद किया जा रहा है ताकि मगरमच्छों की गणना सुचारू रूप से हो सके और इस अभियान में किसी प्रकार का मानव हस्तक्षेप न हो। इसलिए लोगों के आने पर रोक लगाई गई है।

माना जाता है कि भितरकनिका में मगरमच्छों का संरक्षण 1975 में शुरु हुआ था।

उन्होंने बताया कि भितरकनिका वन्यजीव अभयारण्य में खारे पानी के मगरमच्छों की अनुमानित संख्या 1757 है। इस प्रजाति के मगरमच्छ ओडिशा के किसी और नदी में नहीं पाए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां