लाइव न्यूज़ :

WATCH: भिंड के पंचायत उपाध्यक्ष ने बीजेपी जिला अध्यक्ष के पोस्टर पर किया पेशाब, पार्टी ने 6 साल के लिए किया सस्पेंड

By आजाद खान | Updated: October 14, 2022 14:57 IST

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह भदौरिया को सस्पेंड कर दिया है। ऐसे में भाजपा ने पार्टी नेता द्वारा की गए इस कृत्य को बेहद अशोभनीय और निंदनीय बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देभिंड के पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह भदौरिया का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शैलेंद्र सिंह भदौरिया को भाजपा जिला अध्यक्ष के पोस्टर पर पेशाब करते हुए देखा गया है। इस घटना के बाद पार्टी ने शैलेंद्र सिंह भदौरिया को छह साल के लिए सस्पेंड कर दिया है।

भोपाल: भिंड जिले के मेहगांव जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष व भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह भदौरिया का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया के पोस्टर पर पेशाब करते हुए देखा गया है। 

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने शैलेंद्र सिंह भदौरिया को पार्टी से निकाल दिया है। यही नहीं उन्हें छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है। 

वीडियो में क्या दिखाई दिया

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह भदौरिया किसी जगह पर जाते है और वहां पर लगे देवेंद्र सिंह नरवरिया के पोस्टर को खिंचकर उतारते है। इसके बाद उन्हें उनके पोस्टर पर पेशाब करते हुए देखा गया है। 

33 सेकेंड के इस वीडियो में शैलेंद्र सिंह भदौरिया का फोटो तो साफ नहीं आ रहा है, लेकिन न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भाजपा नेता को पार्टी ने इसी आधार पर उन्हें निष्कासित किया है। बताया जाता है कि पार्टी शैलेंद्र सिंह भदौरिया के इस घटना को लेकर काफी नाराज हुई थी जिसकारण उन्हें सस्पेंड किया गया है। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने उन्हें पार्टी से बाहर निकाला है। 

यह है पूरा मामला

आपको बता दें कि भाजपा ने देवेंद्र सिंह नरवरिया को भिंड जिले का जिला अध्यक्ष बनाया था। ऐसे में वे अध्यक्ष बनने के बाद जिला में पहली आर रहे थे। इस कारण जगह-जगह उनका पोस्ट लगा हुआ था। ऐसा ही एक पोस्टर को देख भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने उसे नीचे उतारा और फिर उस पर पेशाब कर दिया। 

इस पर जब भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने पूछा गया तो उन्हें सफाई देते हुए कहा कि बैनर उनके कार से टकरा गया था, इसलिए उन्होंने उसे साइड में रख दिया था।  

टॅग्स :Madhya Pradeshवायरल वीडियोBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है