लाइव न्यूज़ :

पुणे की अदालत ने वरवर राव, वरनान गोन्साल्विस और अरुण परेरिया को भेजा घर, 5 सितंबर तक रहेंगे नजरबंद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 29, 2018 20:19 IST

महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को गौतम नवलखा, सुधा भारद्वाज, वरवर राव, वरनान गोन्साल्विस और अरुण फरेरिया को गिरफ्तार किया। 

Open in App

पुणे, 29 अगस्त: स्थानीय अदालत ने महाराष्ट्र पुलिस द्वारा भीमा कोरेगाँव हिंसा से जुड़े मामले में गिरफ्तार किये गये एक्टविस्ट वरवर राव, वरनान गोन्साल्विस और अरुण फरेरिया को घर वापस भेजने का आदेश दिया है।

पुणे की स्थानीय अदालत ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के बुधवार (29 अगस्त) के उस फैसले के आलोक में दिया जिसमें सर्वोच्च अदालत ने सभी पाँच एक्टिविस्टों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। 

सर्वोच्च अदालत ने सभी एक्टविस्टों को छह सितम्बर को मामले की अगली सुनवाई तक सभी एक्टिविस्टों को नजरबंदी में रखने का आदेश दिया है।

महाराष्ट्र पुलिस ने भीमा कोरेगाँव की बरसी पर एक जनवरी 2018 को महाराष्ट्र के पुणे में हुई हिंसा के मामले में मंगलवार को देश के छह शहरों में 10 सामाजिक कार्यकर्ताओं के घरों पर छापा मारा।

पुलिस ने गौतम नवलखा, सुधा भारद्वाज, वरवर राव, वरनान गोन्साल्विस और अरुण फरेरिया को गिरफ्तार किया। 

गौतम नवलखा और सुधा भारद्वाज के ट्रांजिट रिमाण्ड पर दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार (28 अगस्त) को बुधवार तक के लिए रोक लगा दी थी।

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में इतिहासकार रोमिला थापर, अर्थशास्त्री प्रभात पटनायक, सतीश देशपांडे, देवकी जैन और मजा दारूवाला ने याचिका दायर करके सभी अभियुक्तों को रिहा किए जाने की माँग की।

याचिका पर सुनवाई करते हुे सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और महाराष्ट्र की देवेंद्र फड़नवीस सरकार से पाँच सितम्बर तक मामले में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है।

टॅग्स :भीमा कोरेगांवमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी