लाइव न्यूज़ :

5 एक्टिविस्टों की गिरफ्तारी पर पुणे पुलिस ने दी सफाई, कहा- मिले थे सबूत, बड़े नेताओं को निशाना बनाने का था प्लान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 29, 2018 18:57 IST

महाराष्ट्र पुलिस ने 28 अगस्त को गौतम नवलखा, अरुण परेरिया, वरनन गोनसॉल्विस, वरवर राव और सुधा भारद्वाज को गिरफ्तार किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 अगस्त: पुणे पुलिस ने पाँच सोशल एक्टिविस्टों की गिरफ्तारी पर कहा है कि उसे ऐसे सबूत मिले थे कि देश के प्रमुख राजनीतिक हस्तियों को निशाना बनाया जा सकता है।

पुणे पुलिस ने मंगलवार (28 अगस्त) को देश कह छह शहरों में कम से कम 10 सामाजिक कार्यकर्ताओं के घरों पर छापे मारे और पाँच एक्टिविस्टों को गिरफ्तार किया।

नरेंद्र मोदी सरकार में गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने भी महाराष्ट्र पुलिस की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि पुलिस को हतोत्साहित नहीं करना चाहिए। 

अहीर ने कहा, "भीमा कोरेगाँव हिंसा हमारे देश और संविधान पर गहरा धक्का था। जातिगत मतभेद  को बढ़ावा देने की योजना अब खुलेआम सामने आ चुकी है और पुलिस कार्रवाई कर रही है। अदालत अपनी जगह मौजूद हैं और जिसे लगता है कि वो मासूम है वो कोर्ट जाकर जमानत ले सकता है।"

महाराष्ट्र पुलिस ने 28 अगस्त को गौतम नवलखा, अरुण परेरिया, वरनन गोनसॉल्विस, वरवर राव और सुधा भारद्वाज को गिरफ्तार किया था।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (29 अगस्त) को मामले की सुनवाई करते हुए सभी एक्टिविस्टों की गिरफ्तारी पर पाँच सितम्बर तक के लिए रोक लगा दी है। 

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि छह सितम्बर को मामले की अगली सुनवाई तक सभी अभियुक्तों को नजरबंद रखा जाए।

दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार (28 अगस्त) को ही गौतम नवलखा और सुधा भारद्वाज के ट्रांजिट रिमाण्ड पर रोक लगा दी थी।

वहीं महाराष्ट्र पुलिस तेलुगु कवि वरवर राव, अरुण परेरिया और वरनन गोनसॉल्विस को पुणे लेकर जा चुकी है।

 

टॅग्स :भीमा कोरेगांवमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी