लाइव न्यूज़ :

ऐसे छापामारी हुई जैसे मैं कोई आतंकवादी हूँ, चुप कराने के लिए UAPA का हो रहा है दुरुपयोग: आनंद तेलतुंबड़े

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 29, 2018 19:38 IST

महाराष्ट्र पुलिस ने 28 अगस्त को देश भर के छह शहरों में 10 बुद्धिजीवियों के घरों पर छापे मारे और 5 को गिरफ्तार किया।

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अगस्त: मानवाधिकार कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबड़े ने आज कहा कि सरकार चुनिंदा बुद्धिजीवियों और कार्यकर्ताओं को लक्षित करके लोगों को ‘‘चुप’’ और आतंकित करने के के वास्ते कठोर प्रावधानों वाले गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) कानून का ‘‘दुरूपयोग’’ कर रही है।

महाराष्ट्र पुलिस ने कल कोरेगांव - भीमा गांव में हुई हिंसा की जांच के तहत कई राज्यों में यह छापेमारी की थी और पांच प्रमुख वामपंथी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि पिछले साल 31 दिसंबर को पुणे हुए एलगार परिषद कार्यक्रम के बाद यह हिंसा हुई थी।

माओवादियों के साथ संबंध होने के संदेह में कल कुछ वामपंथी कार्यकर्ताओं के साथ ही तेलतुंबड़े के घर पर भी छापेमारी की गई थी।

तेलतुंबड़े ने एक बयान में आग्रह किया कि उनके जैसे निर्दोष लोगों के ‘‘उत्पीड़न और शोषण’’ का न्यायपालिका संज्ञान लें। उन्होंने उन परिस्थितियों के बारे में बताया जिनमें गोवा में उनके आवास पर छापे की कार्रवाई गई थी।

वरिष्ठ प्रोफेसर तेलतुंबड़े ने कहा कि उन्हें उनके घर पर छापेमारी के बाद इस बारे में पता चला। उन्होंने कहा,‘‘उन्होंने मेरे बारे में पूछताछ की और वे मुख्य द्वार से एक सुरक्षाकर्मी को घर दिखाने के लिए ले गये। दूसरे द्वार पर उन्होंने यहीं दोहराया और वे सभी सेल फोन ले गये और मेरे घर की तरफ आने वाली फोन लाइन को काट दिया। उन्होंने चाबियां लेने के लिए सुरक्षा गार्ड को धमकी दी।’’ 

उन्होंने बयान में कहा,‘‘पूरी प्रक्रिया को इस तरह अंजाम दिया गया जैसे मैं कोई कुख्यात आतंकवादी या अपराधी था।’’ 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह