लाइव न्यूज़ :

भीम सेना अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा- कोर्ट का फैसला चाहे जो हो आए, बाबरी मस्जिद वहीं बनेगी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 15, 2018 05:19 IST

भीम सेना प्रमुख राजेंद्र मान ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कानपुर में मुस्लिम और दलित एकता अधिवेशन में कहा है कि बाबरी मस्जिद जहां पर थी वहीं बनेगी।

Open in App

 2019 चुनाव के नजदीक आते ही राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। ऐसे में भीम सेना प्रमुख राजेंद्र मान ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कानपुर में मुस्लिम और दलित एकता अधिवेशन में कहा है कि बाबरी मस्जिद जहां पर थी वहीं बनेगी।

उन्होंने कहा है कि कोर्ट का फैसला भले कुछ भी हो लेकिन हमें इससे हमें कोई मतलब नहीं है। जिस तरह हमने एससी/एसटी ऐक्ट को नहीं माना था। उसी तरह हम बाबरी मामले को भी नहीं मानेंगे। ये मेरा आप सभी को  आश्वासन है। मैं वादा करता हूं ये जो पूरा करूंगा। बाबरी मस्जिद वहीं बनेगी चाहे कोई कितना भी जोर लगा ले।

दरअसल एबीवीपी न्यूज की खबर के अनुसार कानपुर में मुस्लिम और दलित एकता अधिवेशन का आयोजन किया गया, जिसमें कई मुस्लिम संगठनो और सामाजिक संस्थाओ ने भी हिस्सा लिया. अधिवेशन में राजेंद्र मान भी हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि पहले बाबरी मस्जिद वहां थी सुन्नी वक्फ बोर्ड और अन्य मुस्लिम संगठनों ने अपने दस्तावेज कोर्ट में पेश कर दिए थे।

 वो दस्तावेज कोर्ट के अंदर है जब मस्जिद वहां बनी थी तो मस्जिद वहीं ही बनेगी,  कानून के हिसाब से और संविधान के हिसाब से। हम सुप्रीम कोर्ट का फैसला तब मानेंगे जब सुप्रीम कोर्ट वहां मस्जिद बनने का ऑर्डर करे, वर्ना सुप्रीम कोर्ट का फैसला हम नहीं मानें। भीम आर्मी संगठन अपने हिसाब से कार्य कर रहा है, हर राज्य में भीम सेना और भीम आर्मी मिलकर काम करेगी, भीम सेना चुनाव नहीं लड़ेगी बल्कि चुनाव लड़वाएगी।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह