लाइव न्यूज़ :

भीम राजभर बसपा की उत्तर प्रदेश इकाई के नए अध्‍यक्ष

By भाषा | Updated: November 15, 2020 14:14 IST

Open in App

लखनऊ, 15 नवंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्‍यक्ष एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने भीम राजभर को अपनी पार्टी की उत्‍तर प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष बनाए जाने की रविवार को घोषणा की।

मायावती ने रविवार को ट्वीट किया कि ‘‘राजभर समाज के पुराने, कर्मठ, अनुशासित सिपाही एवं मऊ निवासी भीम राजभर को बसपा उत्‍तर प्रदेश राज्‍य इकाई का नया प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं''।

अभी तक राज्‍यसभा के पूर्व सदस्‍य मेरठ निवासी मुनकाद अली बसपा के प्रदेश अध्‍यक्ष थे। हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में बसपा का प्रदर्शन 2017 के मुकाबले कमजोर रहा है। उपचुनाव में बसपा सात विधानसभा क्षेत्रों में से सिर्फ एक सीट पर दूसरे स्‍थान पर रही, जबकि 2017 में हुए आम चुनाव में इन सात में से तीन सीटों पर दूसरे स्‍थान पर थी। यह अलग बात है कि बसपा इन सातों में से 2017 में भी कोई सीट जीत नहीं सकी थी।

उपचुनाव में बांगरमऊ, देवरिया, टूंडला, बुलंदशहर, नौगांव सादात और घाटमपुर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को और मल्‍हनी सीट पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। उपचुनाव के परिणाम में बसपा सिर्फ बुलंदशहर में दूसरे स्‍थान पर रही, जबकि 2017 में बसपा के उम्‍मीदवार बुलंदशहर, टूंडला और घाटमपुर में दूसरे स्‍थान पर थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो