लाइव न्यूज़ :

भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होगी भीम आर्मी : राजभर

By भाषा | Updated: September 22, 2021 14:25 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 22 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को दावा किया कि भीम आर्मी के मुखिया चन्द्रशेखर उर्फ रावण उनकी अगुवाई वाले 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' में शामिल होने के लिए राजी हो गए हैं और 27 अक्टूबर को मऊ जिले में होने वाली रैली में इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

राजभर ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा कि ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी और भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर से लखनऊ में मंगलवार को उनकी मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के दौरान चंद्रशेखर ने भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने पर अपनी रजामंदी दे दी है।

उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई है। यह तय किया गया है कि भागीदारी संकल्प मोर्चा की पहली बड़ी रैली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर 27 अक्टूबर को मऊ जिले के हलधरपुर में होगी।

राजभर ने कहा कि इस रैली में चन्द्रशेखर भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने की औपचारिक रूप से घोषणा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस रैली के बाद मोर्चा की अगली रैली 27 नवम्बर को हरदोई जिले के संडीला में होगी। इसके बाद कानपुर, मुरादाबाद और बस्ती में रैली होगी।

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन सभी रैलियों को ओवैसी और चन्द्रशेखर के साथ ही मोर्चा में शामिल सभी दलों के नेता सम्बोधित करेंगे।

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मोर्चे में शामिल होने को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के कैबिनेट मंत्री मुकेश सहनी ने 15 अक्टूबर तक मोर्चा में शामिल होने के मसले पर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। उन्होंने सम्भावना जताई है कि सहनी भी 27 अक्टूबर को मऊ जिले के हलधरपुर में आयोजित होने वाली रैली में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने सपा से गठबंधन से जुड़े एक सवाल के जबाब में स्पष्ट किया है कि उनकी अभी तक समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव से कोई मुलाकात या बात नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन