लाइव न्यूज़ :

भीम आर्मी के प्रमुख दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए

By भाषा | Updated: December 1, 2020 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने मंगलवार को दिल्ली-गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन में हिस्सा लिया। आजाद के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उनकी मांग है कि नए कृषि कानूनों को तत्काल वापस लिया जाए।

इस साल मार्च में राजनीतिक पार्टी बनाने वाले उत्तर प्रदेश के दलित नेता ने कहा, " किसान इस सर्दी में अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं। इन कानूनों को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। "

उन्होंने कहा, " हम अपने किसानों को अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं। हम इस लड़ाई में उनके साथ हैं।"

पंजाब और हरियाणा के किसान सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर जमे हुए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के सैकड़ों किसान राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने के लिए रविवार सुबह से दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर बैठे हुए हैं।

इससे पहले, दिन में किसान संघों ने केंद्र सरकार के साथ बैठक में शामिल होने का निर्णय किया था । वहीं दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ उनका प्रदर्शन जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता