लाइव न्यूज़ :

भीम आर्मी प्रमुख ने नीट के तहत कॉलेजों में ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: July 15, 2021 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य स्तर पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में ओबीसी के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

नीट, स्नातक स्तरीय चिकित्सा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को नीट में राज्य स्तर पर आरक्षण नहीं दे रही है।

उन्होंने दावा किया कि सरकार ने नीट पर अपनी अधिसूचना के माध्यम से स्पष्ट कर दिया है कि अखिल भारतीय कोटे के तहत ओबीसी के लिए आरक्षण इस साल राज्य के मेडिकल कॉलेजों में लागू नहीं किया जाएगा। आजाद ने पत्र में कहा, ‘‘मेरा अनुरोध है कि नीट में ओबीसी का आरक्षण राज्य स्तर पर लागू किया जाए। नहीं तो हम लोगों के समक्ष इस मुद्दे को उठाएंगे।’’ आजाद ने यह भी आग्रह किया कि नीट में ओबीसी के लिए उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण बढ़ाया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन