लाइव न्यूज़ :

बंगाल उपचुनाव: भवानीपुर सीट तय करेगी ममता का भविष्य, जानें इस हाईप्रोफाइट सीट से जुड़ी 5 खास बातें

By रुस्तम राणा | Updated: September 30, 2021 09:35 IST

सीएम ममता बनर्जी को अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी को बचाए रखने के लिए 5 नवंबर तक सदन की सदस्यता ग्रहण करनी है। ऐसे में उनके लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई का है। ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से भाजपा उम्मीदवार शुभेन्दु अधिकारी से हार गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देभवानीपुर उपचुनाव से तय होगा ममता बनर्जी के किस्मत का फैसलाबनाए गए हैं 97 मतदान केन्द्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल विधानसभा सीट भवानीपुर में आज उपचुनाव हो रहा है। टीएमसी के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल इस सीट पर राज्य की सीएम ममता बनर्जी की कुर्सी दांव पर लगी है। उधर, बीजेपी ने प्रियंका टिबरेवाल को ममता बनर्जी के खिलाफ मैदान में उतारा है। प्रियंका भाजपा में कई अहम जिम्मेदारियों को संभाल चुकी हैं। वे कोलकाता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लॉ की प्रैक्टिस करती हैं। बहरहाल, यह उपचुनाव टीएमसी के साथ-साथ भाजपा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। आइए जानते हैं इस सीट से जुड़ी पांच खास बातें -  

1. सीएम ममता की प्रतिष्ठा है दांव पर

सीएम ममता बनर्जी को अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी को बचाए रखने के लिए 5 नवंबर तक सदन की सदस्यता ग्रहण करनी है। ऐसे में उनके लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई का है। दरअसल, ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से भाजपा उम्मीदवार शुभेन्दु अधिकारी से हार गई थीं। हालांकि उनकी पार्टी सरकार बनाने में सफल रही। भवानीपुर सीट को उनके लिए ही खाली किया गया है। इस सीट से टीएमसी के सोवन चटर्जी चुनाव में विजयी हुए थे। 

2. ममता बनर्जी लड़ती रहीं हैं भवानीपुर से चुनाव

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य की भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ती रही हैं। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था, जिसके बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर टीएमसी पार्टी का प्रभाव है। 

3. सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

उपचुनाव में किसी भी प्रकार की हिंसा या गड़बड़ी न हो, इसके लिए पोलिंग बूथों में सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारी मात्रा में केन्द्रीय बलों की तैनाती की है। यहां पर सेंट्रल फोर्स की 15 कंपनियों को तैनात किया गया है। वहीं पोलिंग बूथ के बाहर राज्य पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। 

4. बनाए गए हैं 97 मतदान केन्द्र

चुनाव की प्रक्रिया को सरलीकरण करने के लिए भवानीपुर विधानसभा सीट में 97 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों पर 287 पोलिंग बूथ हैं। हर बूथ के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 की लागू की गई है।  

5. 20 फीसदी के करीब है मुस्लिम वोटर

अगर आंकड़ों की बात करें तो भवानीपुर सीट में तकरीबन 20 फीसदी के करीब मुस्लिम वोटर्स है। वहीं गैर बंगाली भाषी हिन्दू और सिख कम्यूनिटी के 34 प्रतिशत मतदाता बताए जाते हैं। जबकि कुल 206,389 वोटर्स की संख्या भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र की बतायी जाती है।  

टॅग्स :Mamta BanerjeeटीएमसीउपचुनावBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos