लाइव न्यूज़ :

भवानीपुर उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने नामांकन दाखिल किया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 22:41 IST

Open in App

कोलकाता, 13 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जहां उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है।

वाममोर्चा के उम्मीदवार श्रीजीब विश्वास ने भी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने की आज आखिरी तिथि थी।

भवानीपुर में 30 सितंबर को मतदान होगा और परिणाम तीन अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इस सीट से वकील श्रीजीब विश्वास को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस उपचुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है।

टिबरेवाल एक वकील भी हैं। उन्होंने अलीपुर स्थित सर्वे भवन में अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी और भाजपा सांसद अर्जुन सिंह समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा, ‘‘कुछ महीने पहले नंदीग्राम में जो हुआ उसे दोहराने का मौका भवानीपुर के लोगों को मिला है। यह अन्याय के खिलाफ लड़ाई है... यह पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए न्याय की लड़ाई है। मैं भवानीपुर के मतदाताओं से कहना चाहती हूं कि उन्हें एक बड़ा मौका मिला है, वे आगे आएं और इतिहास रचें।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘भाजपा ने उन्हें नंदीग्राम में हराया और वह भवानीपुर में भी हारेंगी। उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा।’’

उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भवानीपुर विधानसभा सीट जीतने वाले तृणमूल कांग्रेस के सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने ममता बनर्जी को इस सीट से चुनाव लड़वाने के लिए इस्तीफा दे दिया था, जिससे निर्वाचन आयोग को उपचुनाव की घोषणा करनी पड़ी।

बनर्जी नंदीग्राम से भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से चुनाव हार गई थीं और उन्हें मुख्यमंत्री पद बरकरार रखने के लिए पांच नवंबर तक निर्वाचित होना होगा।

वाममोर्चा के उम्मीदवार विश्वास ने कहा, ‘‘यह व्यक्तित्व की लड़ाई नहीं बल्कि विचारधाराओं की लड़ाई है। हम उन मुद्दों के लिए लड़ रहे हैं जो जनता की चिंताओं से जुड़े है जैसे बेरोजगारी और महंगाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे