लाइव न्यूज़ :

भवानीपुर उपचुनाव: भाजपा की चुनाव प्रचार मुहिम के दौरान तृणमूल समर्थकों ने की नारेबाजी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 16:30 IST

Open in App

कोलकाता, 15 सितंबर पश्चिम बंगाल में भवानीपुर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल की बुधवार को प्रचार मुहिम के दौरान तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन में नारेबाजी की, जिसके बाद टिबरेवाल ने कहा कि वह इस प्रकार के हथकंडों से डरेंगी नहीं।

इस सीट से बनर्जी तृणमूल और टिबरेवाल भाजपा की उम्मीदवार हैं। टिबरेवाल ने जैसे ही जादूबाबर बाजार के निकट एक मार्ग में प्रवेश किया, तभी पास खड़े तृणमूल समर्थकों ने ‘जय बांग्ला’ और ‘ममता बनर्जी जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

टिबरेवाल ने कहा, ‘‘मैं इस प्रकार के हथकंडों ने डरूंगी नहीं और पश्चिम बंगाल में आतंक पैदा करने वाले तृणमूल के शासन के दौरान लोगों के समक्ष आ रही समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाती रहूंगी।’’

पश्चिम बंगाल के मंत्री और तृणमूल के वरिष्ठ नेता फरहाद हकीम ने टिबरेवाल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवार समझ गई हैं कि इस विधानसक्षा क्षेत्र में उनकी पार्टी का कोई आधार नहीं है और इसलिए वह ‘‘नाटक कर रही’’ हैं।

हकीम ने कहा, ‘‘प्रियंका इलाके में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उकसाने की कोशिश कर रही हैं... मैंने उनसे (तृणमूल समर्थकों से) संयम बरतने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग