लाइव न्यूज़ :

भवानीपुर उपचुनाव : ममता ने अचानक मस्जिद का दौरा किया, स्थानीय लोगों से बातचीत की

By भाषा | Updated: September 13, 2021 23:05 IST

Open in App

कोलकाता, 13 सितंबर पश्चिम बंगाल के प्रतिष्ठित भवानीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव लड़ रहीं प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद एवं दो वार्डों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की ।

सचिवालय से लौट रहीं ममता बनर्जी अचानक सोला आना मस्जिद पहुंची और स्थानीय लोगों से बातचीत की। बनर्जी ने वार्ड 77 का भी दौरा किया और इस दौरान राज्य सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम भी उनके साथ मौजूद रहे जो तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस वार्ड के चुनाव प्रभारी भी हैं।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने इसके लिये ममता का मजाक उड़ाया और कहा कि उपचुनाव से पहले वह ''एक बूथ से दूसरे बूथ तक चक्कर लगाएंगी।''

घर लौटने के दौरान बनर्जी एक अन्य वार्ड में भी गईं और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

लोगों से बातचीत के दौरान तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?