लाइव न्यूज़ :

भवानीपुर विधानसभा उपचुनावः भाजपा ने और केद्रीय बलों की तैनाती की अपील की

By भाषा | Updated: September 15, 2021 23:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को निर्वाचन आयोग से पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए और अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती की मांग की और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह जीतने के लिए तथा लोगों को डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही हैं।

बनर्जी भवानीपुर से उपचुनाव लड़ रही हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें नंदीग्राम में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के नेता फिरहद हकीम को चुनावी प्रक्रिया से दूर रखने और उपचुनाव संपन्न होने तक उन्हें कोलकाता नगर निगम के अध्यक्ष पद से हटाने की भी मांग की। पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस नेता पर आरोप लगाया कि वह विधानसभा क्षेत्र में साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग से मिलने गए भाजपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चूंकि उन्हें (ममता) अपनी हार का अनुमान हो गया है, इसलिए वह राज्य की सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही हैं... हमने निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात की और मांग की कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।’’

भाजपा प्रतिनिधिमंडल में सांसद लॉकेट चटर्जी, स्वप्न दासगुप्ता, शिशिर बजोरिया, संजय मयूख और ओम पाठक भी शामिल थे।

सिंह ने आरोप लगाया कि बनर्जी के करीबी हकीम आपत्तिजनक बयानों से साम्प्रदायिक हिंसा भडकाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही वह भाजपा नेताओं को धमकी दे रहे हैं कि यदि वह क्षेत्र में जाएंगे तो उन्हें पीटा जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने निर्वाचन आयोग को हकीम के आपत्तिजनक बयानों से जुड़े वीडियो दिए हैं...हमने मांग की है कि भवानीपुर में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए वहां अधिक से अधिक सुरक्षाबलों की नियुक्ति की जाए।’’

उन्होंने दावा किया कि यदि भवानीपुर में निष्पक्ष चुनाव होते हैं तो निश्चित तौर पर भाजपा की जीत होगी।

चुनाव आयोग को सौंपे ज्ञापन में भाजपा ने कहा है कि हर विधानसभा क्षेत्र खासकर भवानीपुर में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 15 कंपनियों की तैनाती नाकाफी है।

भाजपा ने कहा, ‘‘ ममता बनर्जी अपने को बचाये रखने के लिए चुनाव लड़ रही हैं। तृणमूल कांग्रेस ने अपने सारे गुंडों को उतार दिया है। ’’

उसने चुनाव आयोग से भवानीपुर में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 40 तथा बाकी दो विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 25-25 कंपनियां तैनात करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू