लाइव न्यूज़ :

हरियाणा का भट्टू कलां पुलिस स्टेशन भारत के तीन शीर्ष थानों में शुमार

By भाषा | Updated: November 9, 2021 21:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ नवंबर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2021 के लिए हरियाणा में फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां पुलिस स्टेशन को देश के तीन शीर्ष थानों में शामिल किया है।

फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक और भट्टू कलां पुलिस स्टेशन की पूरी टीम को बधाई देते हुए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पी एल अग्रवाल ने कहा कि ''हमारे लक्ष्य 'सेवा-सुरक्षा-सहयोग' की तर्ज पर यह पुरस्कार हमारे अधिकारियों और पुलिसकर्मियों द्वारा जमीनी स्तर पर की गई सेवा के प्रयासों का परिणाम है।''

उन्होंने कहा कि इससे न केवल राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के पुलिसकर्मियों की कड़ी मेहनत की पहचान बनी है, बल्कि अन्य पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों को भी अपने प्रदर्शन में सुधार करने की प्रेरणा मिलेगी।

हरियाणा पुलिस के बयान के मुताबिक, '' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 नवंबर को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के दौरान एसएचओ, भट्टू कलां को ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह