देहरादून, 27 नवंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश भट्ट को शुक्रवार को उत्तराखंड पार्टी इकाई का महामंत्री नियुक्त किया गया।
प्रदेश पार्टी उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि नई नियुक्ति से पहले भट्ट हरियाणा में भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) का पद संभाल रहे थे।
भट्ट को महामंत्री नियुक्त करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि उनकी नियुक्ति से प्रदेश में संगठन को और गति मिलेगी और उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा।
प्रदेश भाजपा में महामंत्री के तीन पद हैं जिनमें से एक पिछले कुछ समय से रिक्त था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।