लाइव न्यूज़ :

भारतीयु वायुसेना तीन ऑक्सीजन टैंकर बैंकाक से जामनगर लेकर आयी

By भाषा | Updated: April 28, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने थाइलैंड में बैंकाक से विमान के जरिए तीन ऑक्सीजन टैंकर बुधवार को गुजरात के जामनगर पहुंचाएं। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा सिंगापुर वायु सेना के दो सी-130 विमान से पश्चिम बंगाल में पानागढ़ हवाई अड्डे पर कुल 256 ऑक्सीजन सिलेंडर की खेप पहुंचायी गयी।

भारत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और कई राज्यों के अस्पताल कोविड-19 मामलों के लगातार बढ़ने से चिकित्सकीय ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी से जूझ रहे हैं।

वायु सेना मंगलवार को दुबई और सिंगापुर से नौ क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर हवाई मार्ग से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ हवाईअड्डे पर लेकर आयी।

वायु सेना ने विभिन्न उड़ानों के जरिए बुधवार को ऑक्सीजन टैंकरों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि दो ऑक्सीजन टैंकर इंदौर से रायपुर और भोपाल से सूरत पहुंचाने के लिए सी-19 विमान का इस्तेमाल हुआ।

उन्होंने कहा कि सी-19 विमान से चार ऑक्सीजन टैंकर इंदौर से जामनगर और ग्वालियर से रांची पहुंचाए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना ने हैदराबाद से आठ क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर भुवनेश्वर, दो टैंकर भोपाल से रांची और दो टैंकर चंडीगढ़ से रांची पहुंचाए।

भारतीय वायुसेना शुक्रवार से कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए बेहद जरूरी चिकित्सकीय ऑक्सीजन के त्वरित वितरण के लिए विभिन्न केंद्रों से ऑक्सीजन वाहक खाली टैंकर एवं कंटेनर हवाई मार्गों से लेकर आ रही है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 3,60,960 नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,79,9,267 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक 3,293 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या दो लाख को पार कर गई है।

आंकड़ों के मुताबिक 1,48,17,371 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि बीमारी से मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग