लाइव न्यूज़ :

भारतीयु वायुसेना चार खाली ऑक्सीजन टैंकर बैंकाक से जामनगर लेकर आयी

By भाषा | Updated: April 29, 2021 01:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल भारतीय वायुसेना के विमान से बुधवार को चार खाली ऑक्सीजन टैंकर बैंकाक से गुजरात के जामनगर लाए गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा सिंगापुर वायु सेना के दो सी-130 विमानों से पश्चिम बंगाल में पानागढ़ हवाई अड्डे पर कुल 256 ऑक्सीजन सिलेंडरों की खेप पहुंचायी गयी।

भारत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और कई राज्यों के अस्पताल कोविड-19 मामलों के लगातार बढ़ने से चिकित्सीय ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी से जूझ रहे हैं।

वायुसेना मंगलवार को दुबई और सिंगापुर से नौ ‘क्रायोजेनिक’ ऑक्सीजन टैंकर हवाई मार्ग से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ हवाईअड्डा लेकर आयी।

वायु सेना ने विभिन्न उड़ानों के जरिए बुधवार को ऑक्सीजन टैंकरों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया।

अधिकारियों ने बताया कि आगरा, हिंडन, ग्वालियर और चंडीगढ़ से दो-दो ऑक्सीजन टैंकर रांची भेजे गए और इसके लिये वायुसेना ने सी-17 विमान का इस्तेमाल किया ।

उन्होंने बताया कि दो ऑक्सीजन टैंकर इंदौर से रायपुर और भोपाल से सूरत पहुंचाने के लिए एक अन्य सी-17 विमान का इस्तेमाल हुआ।

उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना ने दो ऑक्सीजन टैंकर जोधपुर से जामनगर पहुंचाये । उन्होंने बताया कि एक अन्य सी-17 विमान ने इंदौर से एक ऑक्सीजन टैंकर लेकर जामनगर के लिये उड़ान भरी है ।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को वायुसेना ने हैदराबाद से आठ ‘क्रायोजेनिक’ ऑक्सीजन टैंकर भुवनेश्वर, दो टैंकर भोपाल से रांची और दो टैंकर चंडीगढ़ से रांची पहुंचाए।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 3,60,960 नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,79,9,267 हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह