लाइव न्यूज़ :

भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा उपभोक्ता शिकायतें मिलीं

By भाषा | Updated: December 10, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर दूरसंचार नियामक ट्राई को भारती एयरटेल के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें मिली हैं, इसके बाद वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो आते हैं। संसद को शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को वर्ष 2021 में भारती एयरटेल के खिलाफ सेवा से संबंधित 16,111 शिकायतें मिली हैं, इसके बाद वोडाफोन आइडिया के खिलाफ 14,487 और रिलायंस जियो के खिलाफ 7,341 शिकायतें मिली हैं।

वोडाफोन आइडिया के खिलाफ 14,487 शिकायतों में से 9,186 आइडिया के खिलाफ और 5,301 वोडाफोन के खिलाफ थीं।

आंकड़ों से पता चला है कि ट्राई को एमटीएनएल के खिलाफ 732 और बीएसएनएल के खिलाफ 2,913 शिकायतें मिली हैं।

चौहान ने कहा कि ट्राई अधिनियम, 1997 में ट्राई द्वारा व्यक्तिगत उपभोक्ता शिकायतों को देखने की परिकल्पना नहीं की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, ट्राई को प्राप्त हुई शिकायतों को संबंधित सेवा प्रदाताओं को उचित कार्रवाई के लिए भेज दिया जाता है। ट्राई ने सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को उपभोक्ता शिकायतों से निपटने के लिए दो स्तरीय शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करना अनिवार्य कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू