लाइव न्यूज़ :

संत कबीरनगर में भारतीय किसान यूनियन के नेता की हत्या

By भाषा | Updated: July 25, 2021 21:34 IST

Open in App

संत कबीर नगर (उप्र), 25 जुलाई उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन के एक नेता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति का शव शनिवार की रात बखिरा थाना क्षेत्र के बौरव्‍यास गांव में सड़क किनारे से बरामद किया गया जिसकी पहचान बौरव्‍यास निवासी भारतीय किसान यूनियन, संतकबीरनगर के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय (50) के रूप में हुई।

बखिरा के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात सूचना मिली कि गांव के सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान गांव बौरव्यास निवासी लक्ष्मण पांडेय के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि धारदार हथियार से पांडेय के सिर व गर्दन पर चोट के निशान थे और यह पहली नजर में हत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। कुमार के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

संत कबीरनगर के अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है और लक्ष्मण पांडे की हत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने दिन में धरना दिया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। भारतीय किसान यूनियन ने दोषियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन को 24 घंटे का समय दिया। इसके पहले विरोध स्वरूप यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मेहदावल-सिद्धार्थनगर मार्ग को भी जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर खुलवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन