लाइव न्यूज़ :

दो राज्यों में चुनाव के बीच कांग्रेस के लिए बजी खतरे की घंटी, कमलनाथ सरकार को घेरेंगे किसान, खोला मोर्चा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 14, 2019 06:10 IST

अब किसान संघ किसानों की मांगों को लेकर ठोस कदम उठाते हुए 15 अक्तूबर को राजधानी में एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है. वे राजधानी के आंबेडकर पार्क में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक धरना देकर किसान मुख्यमंत्री कमलनाथ को ज्ञापन सौंपेंगे. 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय किसान संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आपदा प्रभावितों को राहत राशि और किसान कर्ज माफी की मांग को लेकर राजधानी में किसान संघ द्वारा 15 अक्तूबर को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा. प्रदर्शन में प्रदेश भर के किसान शामिल होंगे. यह जानकारी रविवार को राजधानी में भारतीय किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री महेश चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी. 

भारतीय किसान संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आपदा प्रभावितों को राहत राशि और किसान कर्ज माफी की मांग को लेकर राजधानी में किसान संघ द्वारा 15 अक्तूबर को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा. प्रदर्शन में प्रदेश भर के किसान शामिल होंगे. यह जानकारी रविवार को राजधानी में भारतीय किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री महेश चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी. 

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में अतिवृष्टि के कारण किसानों की कई हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है. तहसील और जिला स्तर पर किसानों ने ज्ञापन देकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाई, मगर उनकी मांग अब तक पूरी नहीं हुई है. 

उन्होंने बताया कि अब किसान संघ किसानों की मांगों को लेकर ठोस कदम उठाते हुए 15 अक्तूबर को राजधानी में एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है. उन्होंने बताया कि राजधानी के आंबेडकर पार्क में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक धरना देकर किसान मुख्यमंत्री कमलनाथ को ज्ञापन सौंपेंगे. 

उन्होंने बताया कि हमारी मांग है कि आपदा प्रभावित किसानों को जल्द राहत राशि वितरित की जाए. इसके अलावा सरकार ने किसान कर्ज माफी का जो वादा किया था, उसे पूरा करना चाहिए. 

कांग्रेस ने जताया विरोध 

भारतीय किसान संघ द्वारा 15 अक्तूबर को राजधानी में में जो प्रदर्शन किया जाएगा, उसे लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है. कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि किसान संघ भी दोहरी बातें कर रहा है. उन्होंने कहा कि जब शिवराज सरकार में मंदसौर में किसानों पर गोली चालन हो रहा था, तब किसान संघ मौन क्यों रहा. इस घटना के बाद भी किसान संघ ने तत्कालीन शिवराज सरकार के खिलाफ आंदोलन नहीं किए. चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जो वादा किया है, उसे सरकार जल्द ही पूरा करेगी.

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनकमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं