लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: अमित शाह ने किया बड़ा एलान, राजनाथ- जेटली के हाथों में सौंपी ये कमान

By भाषा | Updated: January 6, 2019 20:08 IST

दरअसल, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आमचुनाव की तैयारियों के लिए 17 समूहों का गठन किया है।

Open in App

भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह और अरूण जेटली को क्रमश: संकल्प पत्र (घोषणापत्र) कमेटी और प्रचार शाखा का रविवार को प्रमुख नियुक्त किया।

दरअसल, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आमचुनाव की तैयारियों के लिए 17 समूहों का गठन किया है।

एक बयान के मुताबिक 20 सदस्यीय संकल्प पत्र कमेटी के सदस्यों में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, रवि शंकर प्रसाद, पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं। कमेटी को पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने का कार्य सौंपा गया है। जेटली भी इस कमेटी के सदस्य होंगे।

बयान में कहा गया है कि सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से संपर्क साधने वाली कमेटी के प्रमुख केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे, जबकि उनकी कैबिनेट सहकर्मी सुषमा स्वराज चुनाव के लिए साहित्य तैयार करने वाले समूह की प्रमुख होंगी।

प्रसाद मीडिया समूह का नेतृत्व करेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बुद्धिजीवियों के साथ बैठकों का आयोजन कराने वाली शाखा के प्रमुख होंगे।

लोकसभा चुनाव अप्रैल - मई में होने की उम्मीद है। 

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित