लाइव न्यूज़ :

भारतीय जनता पार्टीः ओडिशा और हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव, 1 जुलाई को रिजल्ट, देखिए दौड़ में कौन शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2025 22:17 IST

Bharatiya Janata Party: भाजपा के संविधान के अनुसार मतदाताओं में जिला अध्यक्ष, राज्य परिषद सदस्य शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपदों के लिए चुनाव भाजपा के डीएनए में है। बूथ से लेकर जिला तक की इकाइयों के चुनाव पूरे हो चुके हैं।प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को मतदाता सूची की घोषणा के साथ ही अपनी ओडिशा इकाई के प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। बालासोर के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी को चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान एक जुलाई को होगा और उसी दिन पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ विभिन्न पदों के लिए चुनाव भाजपा के डीएनए में है। बूथ से लेकर जिला स्तर तक की इकाइयों के चुनाव पूरे हो चुके हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई।’’ उन्होंने कहा कि संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया एक जुलाई तक पूरी हो जाएगी। सारंगी ने कहा कि मसौदा सूची पर आपत्तियां आमंत्रित करने के बाद चुनाव के लिए मतदाताओं की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। भाजपा के संविधान के अनुसार मतदाताओं में जिला अध्यक्ष, राज्य परिषद सदस्य शामिल हैं,

जबकि ओडिशा के विधायकों और सांसदों में 10 प्रतिशत मतदाता हैं। संगठनात्मक चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इच्छुक नेता सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। सारंगी ने बताया कि उसी दिन दोपहर दो से तीन बजे के बीच जांच और शिकायतों की सुनवाई के बाद शाम चार बजे अंतिम नामांकन सूची प्रकाशित की जाएगी। इस पद के लिए मतदान एक जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे के बीच होगा।

उन्होंने बताया कि दोपहर 12:30 बजे तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि पार्टी ओडिशा से राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के पद के लिए चुनाव कराएगी। उन्होंने बताया कि बिहार से सांसद संजय जायसवाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है और वह सोमवार को यहां पहुंचेंगे।

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को होगा, परिणाम एक जुलाई को आएंगे

भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित चुनाव सोमवार को होगा जबकि नतीजे एक जुलाई को घोषित किए जाएंगे। पार्टी के चुनाव अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। प्रदेश भाजपा चुनाव अधिकारी राजीव भारद्वाज ने रविवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि अध्यक्ष एवं आठ राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के पदों के लिए नामांकन सोमवार को दाखिल किए जाएंगे, जबकि परिणाम अगले दिन घोषित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकतांत्रिक परंपराओं में विश्वास करती है और इसके राष्ट्रीय और राज्य अध्यक्षों का चुनाव पूरे देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होता है। भारद्वाज ने बताया कि राज्य भाजपा अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 114 प्रतिनिधि मतदान के पात्र हैं और चुनाव से संबंधित अधिसूचना, समय सारिणी और मतदाता सूची राज्य पार्टी मुख्यालय में प्रदर्शित कर दी गई है।

टॅग्स :BJPओड़िसाOdisha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है