लाइव न्यूज़ :

Bharatiya Janata Party: नए अध्यक्ष चुनाव से पहले राज्य इकाई में बदलाव?, असम और छत्तीसगढ़ में बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2025 18:46 IST

Bharatiya Janata Party: लोकसभा सदस्य दिलीप सैकिया शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई के नये अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रिमंडलीय सहयोगी और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।बस्तर जिले के जगदलपुर के विधायक हैं।गजेंद्र सिंह शेखावत ने सैकिया को आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपा।

नई दिल्लीः विधायक किरण सिंह देव शुक्रवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष चुने गए हैं। देव को भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध मनोनित किया गया और यह उनका यहां दूसरा कार्यकाल है। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के चयन के मकसद से किए गए मतदान की देखरेख की। तावड़े ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देव को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की। बस्तर क्षेत्र के कार्यकर्ता देव (63) ने उन्हें एक बार फिर यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पिछले चुनाव में भाजपा द्वारा भारी जीत दर्ज करने के साथ पहली बार विधायक बने देव को 21 दिसंबर 2023 को पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब इस पद पर यह उनका दूसरा कार्यकाल है। वह बस्तर जिले के जगदलपुर के विधायक हैं।

लोकसभा सदस्य दिलीप सैकिया असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित हुए

लोकसभा सदस्य दिलीप सैकिया शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई के नये अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस चुनाव के निर्वाचन अधिकारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सैकिया को आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा एवं निवर्तमान प्रदेश पार्टी अध्यक्ष भावेश कालिता मौजूद थे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और दारांग-उदालगुरी निर्वाचन क्षेत्र (पहले यह मंगलदाई नाम से जाना जाता था) के दूसरी बार के सांसद सैकिया प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी थे। उन्होंने बृहस्पतिवार शाम को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके लिए 20 प्रस्तावक और समर्थक थे।

जिनमें निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कालिता, मुख्यमंत्री शर्मा और असम विधानसभा के उपाध्यक्ष नुमोल मोमिन शामिल थे। सैकिया (51) भाजपा और उसकी युवा शाखा में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। वह 2019 में पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। हरीश द्विवेदी, संबित पात्रा और सुनील बंसल जैसे शीर्ष केंद्रीय नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया की देखरेख की तथा शीर्ष पद के लिए सर्वसम्मत उम्मीदवार तय करने के लिए राज्य नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श किया।

जतिंदर पाल मल्होत्रा ​​फिर से भाजपा की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष चुने गए

जतिंदर पाल मल्होत्रा ​​को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चंडीगढ़ इकाई का निर्विरोध अध्यक्ष फिर से चुन लिया गया। पार्टी के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यहां पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई।

दोबारा निर्वाचित होने के बाद मल्होत्रा ​​(60) ने कहा, "पार्टी और कार्यकर्ताओं के विश्वास के कारण मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं संगठन को और मजबूत करने तथा चंडीगढ़ के विकास में योगदान देने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।" इस पद के लिए कोई अन्य नामांकन दाखिल नहीं होने पर मल्होत्रा ​​को पुनः निर्वाचित किया गया। अक्टूबर 2023 में अरुण सूद के स्थान पर चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष बने थे।

टॅग्स :BJPअसमछत्तीसगढ़नरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया