लाइव न्यूज़ :

Bharatiya Janata Party: अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए?, 7 दिन में लिखित कारण बताएं रंजीत मोहिते पाटिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2024 16:19 IST

Bharatiya Janata Party: विधान परिषद सदस्य पर चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व वाले प्रचार अभियानों में शामिल न होने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यकर्ताओं को धमकाया और पुलिस एजेंटों की मदद से उन पर दबाव बनाया था। भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार करने का भी आरोप लगाया है। लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए?

मुंबईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावों के दौरान कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए विधान परिषद के सदस्य रंजीत मोहिते पाटिल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने पाटिल को सात दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई द्वारा सोमवार को जारी पत्र में कहा गया, ‘‘आप भाजपा के प्रतिनिधि के रूप में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए जिससे पार्टी को नुकसान हुआ। आपके खिलाफ अनुशासनहीनता के कई मामले सामने आए हैं।’’ कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस में भाजपा ने विधान परिषद सदस्य पर चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व वाले प्रचार अभियानों में शामिल न होने का आरोप लगाया है।

इसमें आगे दावा किया गया है कि रंजीत मोहिते पाटिल ने अपने सहयोगियों और परिवार के सदस्यों को भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने का निर्देश दिया था, पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकाया और पुलिस एजेंटों की मदद से उन पर दबाव बनाया था।

पार्टी ने उन पर लोकसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) के उम्मीदवारों का सक्रिय रूप से समर्थन करने और भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार करने का भी आरोप लगाया है। रणजीत सिंह मोहिते पाटिल के चचेरे भाई धैर्यशील मोहिते पाटिल ने राकांपा (एसपी) उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और भाजपा के मौजूदा लोकसभा सदस्य के खिलाफ जीत हासिल की। भाजपा ने रंजीत मोहिते पाटिल से सात दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए?

टॅग्स :BJPदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं