Anil Antony: भाजपा ने अनिल एंटनी को दी अहम जिम्मेदारी, बनाया पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता
By रुस्तम राणा | Updated: August 29, 2023 17:34 IST2023-08-29T16:55:37+5:302023-08-29T17:34:31+5:30
बीजेपी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रक्षामंत्री ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। वह चार माह पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।

Anil Antony: भाजपा ने अनिल एंटनी को दी अहम जिम्मेदारी, बनाया पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को चार माह पहले कांग्रेस से भगवा पार्टी का दामन थामने वाले अनिल एंटनी को अहम जिम्मेदारी दी है। बीजेपी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रक्षामंत्री ए के एंटनी के बेटे को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। एंटनी इस साल अप्रैल 2023 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। अनिल एंटनी को दी गई ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा, "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।"
गौरतलब है कि अनिल ने इसी साल जनवरी महीने में कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर आधारित ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के वृत्तचित्र को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व दिए जाने को खतरनाक चलन बताते हुए कहा था कि इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी। इस प्रतिक्रिया के बाद उन्हें कांग्रेस के भीतर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद उन्होंने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। वह केरल कांग्रेस के डिजिटल मीडिया सेल के प्रमुख भी रह चुकी हैं।
Bharatiya Janata Party appoints Anil Antony as the party's national spokesperson pic.twitter.com/PT8BbPoXEF
— ANI (@ANI) August 29, 2023