लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ कवि और लेखक भारत यायावर नहीं रहे

By विनीत कुमार | Updated: October 22, 2021 21:52 IST

Open in App

हजारीबाग: जाने-माने हिंदी साहित्यकार और वरिष्ठ कवि भारत यायावर का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 66 साल के थे। फणीश्वरनाथ रेणु पर उनका शोध काफी चर्चा में रहा था। 

उन्होंने फणीश्वरनाथ रेणु की खोई हुई और दुर्लभ 8 पुस्तकों का संपादन भी किया था। इन्होंने हाल में रेणु एक जीवनी भी लिखी थी। इसका दूसरा भाग भी आने वाला था। इसके अलावा महावीर प्रसाद द्विवेदी पर किए उनका काम भी चर्चा में रहा। भारत यायावर की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। भारत यायावर के पुत्र ने निधन की जानकारी दी।

झारखंड में हजारीबाग के रहने वाले यायावर का जन्म 29 नवंबर, 1954 को हुआ था। उनके कई कविता संग्रह जैसे ‘झेलते हुए’ और ‘मैं यहां हूं’ आदि बहुत चर्चित रहे हैं। भारत यायावर को ‘नागार्जुन पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया था।

भारत यायावर हजारीबाग के विनोवा भावे विश्वविद्यालय में हिंदी के प्राध्यापक भी रहे। एक ही परिवेश (1979), झेलते हुए (1980) बेचैनी (1990), हाल-बेहाल (2004) जैसे उनके प्रसिद्ध कविता-संग्रह हैं।

टॅग्स :हिंदी साहित्य
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वफारस के शिराजी, भारत के कबीर और सर ऑर्थर कॉनन डॉयल

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारत‘कई चांद सरे आसमां’, विलियम स्लीमन और नर्मदा के डायनासोर

कारोबारली फॉक का 90 साल का ‘वेताल’, रुडयार्ड किपलिंग और भारत

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे