लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Yatra: 'नफरत से भारत के युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता', राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

By रुस्तम राणा | Updated: September 18, 2022 22:47 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, नफरत से भारत के युवाओं को रोज़गार नहीं मिल सकता बल्कि सद्भाव और शांति से ही देश आगे बढ़ सकता है। घृणा, क्रोध और बेरोज़गारी में एक संबंध है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने युवाओं को रोजगार न देने को बताया शर्मनाकइस दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर भी मोदी सरकार पर बोला हमलाकांग्रेस नेता की भारत जोड़ो यात्रा के 11 दिन हो चुके हैं पूरे

Bharat Jodo Yatra: केरल के अलाप्पुझा जिले के थोट्टपल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा, नफरत से भारत के युवाओं को रोज़गार नहीं मिल सकता बल्कि सद्भाव और शांति से ही देश आगे बढ़ सकता है। घृणा, क्रोध और बेरोज़गारी में एक संबंध है।

अपनी यात्रा को लेकर उन्होंने कहा, भारत जोड़ो यात्रा एक संदेश देने का काम कर रही है। पहला संदेश है कि इस देश को एक साथ खड़े रहने की ज़रूरत है। दूसरा संदेश है कि भारत के युवाओं को बेरोज़गार नहीं रख सकते। हमारे पास ऐसा देश नहीं हो सकता जिसमें हमारे युवाओं को भविष्य, दृष्टि और सपना देने की क्षमता न हो और यह शर्मनाक है कि हम अपने नौजवानों को रोज़गार नहीं दे सकते। इस बात पर कोई गर्व नहीं कर सकता।

इस दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा, भारत में सबसे अधिक ईंधन की कीमतें है। पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मैंने ऑटो चालकों और डिलीवरी करने वालों से बात की और सबने कहा कि अभी की कीमतों के हिसाब से वे अपने जीवन को कायम नहीं रख सकते। 

आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 11 दिन पूरे हो चुके हैं। उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 150 दिनों में पूरी होगी। इस दौरान 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। पदयात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और यह जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह