लाइव न्यूज़ :

BJ Yatra: भाजपा की रथ यात्रा सत्ता के लिए थी, कांग्रेस की सत्य के लिए है, बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2022 16:43 IST

'भारत जोड़ो' यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, "1990 वाली आडवाणी की यात्रा से भाजपा को सत्ता मिली थी, लेकिन कांग्रेस की यात्रा ('भारत जोड़ो' यात्रा) सत्य को पुर्नस्थापित करने के लिए है।''

Open in App
ठळक मुद्दे'भारत जोड़ो' यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने एक बयान दिया है। उन्होंने 1990 वाली आडवाणी की यात्रा और कांग्रेस के इस यात्रा में फर्क बताया है। कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर अमीर और गरीब के बीच खाई पैदा करने का आोरप लगा है।

Bharat Jodo Yatra:कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने पार्टी की 'भारत जोड़ो' यात्रा को लेकर बुधवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा 1990 में की गई रथ यात्रा सत्ता के लिए थी, लेकिन उनकी पार्टी की यह (भारत जोड़ो) यात्रा सत्य के लिए है। आपको बता दें कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी के साथ जो 118 'भारत यात्री' कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करेंगे उनमें कन्हैया कुमार भी शामिल हैं। 

कन्हैया कुमार ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए कन्हैया कुमार कहा, "किसी भी भारतीय के लिए यह सौभाग्य की बात है कि वह इस यात्रा का हिस्सा बने। यह सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि इसके सांस्कृतिक, सामाजिक पहलू भी है, लोगों के साथ मेलजोल है।'' 

यह पूछने जाने पर यह यात्रा आडवाणी और कुछ अन्य नेताओं द्वारा अतीत में निकाली गई यात्राओं से किस तरह अलग है, कन्हैया ने कहा, "इस यात्रा के तीन बिन्दू हैं, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक। वो (आडवाणी की यात्रा) राजनीतिक यात्रा थी और सत्ता के लिए थी, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा सत्य के लिए है।" 

आडवाणी यात्रा और कांग्रेस के इस यात्रा पर क्या बोला कन्हैया कुमार

आडवाणी की यात्रा और कांग्रेस की पहल के बीच अंतर पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, "मैं उस (आडवाणी की) यात्रा के नकारात्मक प्रभावों में नहीं जाना चाहता, देश उसके नकारात्मक प्रभावों को देख रहा है।" 

उन्होंने यह भी कहा, "उस यात्रा से भाजपा को सत्ता मिली थी, लेकिन कांग्रेस की यात्रा सत्य को पुर्नस्थापित करने के लिए है।'' उल्लेखनीय है कि आडवाणी ने 1990 में राम मंदिर आंदोलन के समय रथयात्रा निकाली थी जिसका भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक फायदा मिला था। कन्हैया ने यह भी दावा भी कहा कि केंद्र सरकार अमीर और गरीब के बीच खाई पैदा कर रही है जिस कारण इस यात्रा का महत्व है। 

उनका कहना था, ''बार-बार-बार यह कह कर आलोचना की जा रही है कि भारत कहां टूटा है कि यह यात्रा निकाली जा रही है। भारत भौगोलिक और ऐतिहासिक रूप से नहीं टूटा है, लेकिन सरकार की नीति के कारण अमीर और गरीब के बीच भयंकर खाई दिखेगी। यह जो खाई बढ़ रही है, यह यात्रा उसको लेकर है।’’ 

टॅग्स :कन्हैया कुमारकांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह