लाइव न्यूज़ :

भारत बायोटेक ने कोविड-19 टीका लगवाने के लिये मोदी की सराहना की, कहा टीकाकरण अभियान को प्रोत्साहन मिलेगा

By भाषा | Updated: March 1, 2021 19:52 IST

Open in App

हैदराबाद, एक मार्च हैदराबाद स्थित प्रसिद्ध टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस टीके की पहली खुराक लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है और उनके इस कदम से महामारी के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान को बढ़ावा मिलेगा ।

कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीकाकरण का दूसरा चरण एक मार्च से देश भर में सोमवार को शुरू हो गया । इस दौरान 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों को तथा किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित 45-59 साल के लोगों को टीके की खुराक दी जायेगी । दूसरे चरण के पहले दिन प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था (एम्स) पहुंच कर कोवैक्सीन की पहली खुराक ली । इसे भारत बायोटेक ने विकसित किया है।

पहले ही दिन टीके की खुराक लेने के लिये प्रधानमंत्री की सराहना करते हुये भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कृष्णा इला ने कोवैक्सीन में भरोसा जताने के लिये मोदी का आभार जताया ।

इला ने कहा, ‘‘कोविड-19 टीके की पहली खुराक लेने पर हम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं और उनके इस कदम की गहराई से सराहना करते हैं । उनके इस कदम ने सभी भारतीय नागरिक के लिये एक उदाहरण प्रस्तुत किया है जो महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण में विश्वास पैदा करने में मील का पत्थर साबित होगा।’’

इला ने कहा, ‘‘हम अपने देश में निर्मित कोविड-19 टीका कोवैक्सीन में विश्वास जताने के लिये माननीय प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हैं । हम देश के सभी नागरिकों से आग्रह करते हैं कि इस टीकाकरण अभियान में शामिल होने में किसी प्रकार संकोच नहीं करें ताकि हम देश से जन स्वास्थ्य संकट को दूर कर सकें ।’’

टीके की खुराक लेने के बाद मोदी ने उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की जो टीकाकरण के पात्र हैं ।

सूत्रों ने बताया कि पुडुचेरी की रहने वाली नर्स पी निवेदा ने प्रधानमंत्री को कोवैक्सीन का टीका लगाया ।

टीके की पहली खुराक लेने के बाद मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘एम्स में मैने कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली । उल्लेखनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में काम किया है ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं टीका लगवाने के योग्य लोगों से अपील करता हूं कि वह टीका लगवायें । आईये हम एकसाथ मिल कर भारत को कोविड-19 मुक्त बनायें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे