लाइव न्यूज़ :

भारत बायोटेक ने बजट में कोविड-19 टीकाकरण के लिए 35 हजार करोड़ रुपये के आवंटन की सराहना की

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:01 IST

Open in App

हैदराबाद, एक फरवरी कोवैक्सिन बनाने वाली भारत बायोटेक ने सोमवार को केंद्रीय बजट में कोविड-19 टीकाकरण के लिए 35,000 करोड़ रुपये के आवंटन संबंधी कदम को "दूरगामी" बताया और कहा कि यह देश को इस बीमारी से मुक्त बनाने में मदद करेगा।

डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड ने कहा कि बजट में बहुत सारी सकारात्मक चीजें हैं, जो विकासोन्मुख है और इसमें सभी के लिए कुछ न कुछ है।

कोविड-19 टीकों के लिए 35,000 करोड़ रुपये के खर्च के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए, हैदराबाद में स्थित भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्ण इला ने कहा, ‘‘बजट घोषणा में 2021-22 में कोविड-19 टीकाकरण के लिए 35,000 करोड़ रुपये प्रदान करना एक बहुत बड़ा कदम है और यह बजट दूरगामी है।’’

उन्होंने यहां बयान में कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी को रोकने और टीकाकरण योजना के लिए एक प्रभावी, सुगम मार्ग प्रदान करने की वित्त मंत्री की प्रतिबद्धता इस बीमारी को रोकने में मदद करेगी और हमारे देश को कोविड-19 रोग मुक्त भारत बनाने की दिशा में ले जाएगी।’’

इला ने कहा, "इस ऐतिहासिक बजट के साथ, भारत सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को हमारे देश की भविष्य की सफलता का आधार बनाने के अपने इरादे का संकेत दिया है।’’

डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज लिमिटेड के चेयरमैन के सतीश रेड्डी ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 2.23 लाख करोड़ के खर्च का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 137 प्रतिशत अधिक है। इस कदम का दूरगामी प्रभाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं