लाइव न्यूज़ :

टीके की चार उत्पादन इकाइयां स्थापित कर रही है भारत बायोटेक

By भाषा | Updated: January 4, 2021 20:59 IST

Open in App

(चौथे पैरा में आंकड़े में सुधार के साथ)

हैदराबाद, चार जनवरी भारत बायोटेक ने सोमवार को कहा कि वह टीका उत्पादन के लिए चार इकाइयों की स्थापना कर रही है जिनकी संयुक्त उत्पादन क्षमता 70 करोड़ खुराक प्रतिवर्ष होगी। भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके ‘कोवैक्सीन’ को औषधि नियामक द्वारा आपात इस्तेमाल की अनुमति मिली है।

भारत बायोटेक के चेयरमैन कृष्णा एल्ला ने इस आरोप से इनकार किया कि शहर में स्थित टीका निर्माता के पास कोवैक्सीन के आंकड़ों की कमी है। उन्होंने कहा कि पहले ही पर्याप्त आंकड़े सामने आ चुके हैं और यह इंटरनेट पर उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम चार इकाइयों की स्थापना कर रहे हैं। हम हैदराबाद में लगभग 20 करोड़ खुराक (प्रति वर्ष), अन्य शहरों में 50 करोड़ खुराक के उत्पादन की योजना बना रहे हैं।’’

उन्होंने संवाददताओं से कहा कि 2021 तक हमारे पास 70 करोड़ खुराक की क्षमता होगी ...जैसा कि हम कहते हैं कि हमारे पास दो करोड़ खुराक हैं।

उन्होंने कहा कि ‘कोवैक्सीन’ का वर्तमान में 24,000 स्वयंसेवकों के साथ तीसरे चरण का क्लीनिकल ​​परीक्षण किया जा रहा है।

उन्होंने आंकड़ों की उपलब्धता संबंधी आरोपों पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम एकमात्र कंपनी हैं जिसके बारे में मैं स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि उसे व्यापक अनुसंधान अनुभव है। कई लोग कहते हैं कि मैं अपने आंकड़ों को लेकर पारदर्शी नहीं हूं। मुझे लगता है कि लोगों में इंटरनेट पर पढ़ने के साथ ही हमारे लेखों को देखने का धैर्य होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों को कमतर मानकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी का कार्य फाइजर से कम नहीं है, जिसने हाल ही में कोरोना वायरस के लिए एक टीका बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा