लाइव न्यूज़ :

स्वदेशी टीकाकरण में भारत बायोटेक ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है : कर्नाटक के मंत्री

By भाषा | Updated: January 5, 2021 15:41 IST

Open in App

बेंगलुरू, पांच जनवरी कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने मंगलवार को लोगों से कहा कि कोवैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण पर अनावश्यक आलोचनाओं से दूर रहें क्योंकि इससे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत पर संदेह पैदा होगा।

एक दिन पहले भारत बायोटेक के निदेशक कृष्णा इल्ला ने हैदराबाद स्थित टीका निर्माता के कोवैक्सीन डाटा में कमी के आरोपों को लेकर हो रही आलोचनाओं को खारिज कर दिया था, जिसके बाद मंत्री का यह बयान आया है।

इल्ला ने कहा था, ‘‘मेरा मानना है कि लोगों को धैर्य से इंटरनेट पर पढ़ना चाहिए और देखना चाहिए कि हमारे लेख क्या हैं।’’

डॉ. सुधाकर ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि भारत बायोटेक प्रतिष्ठित कंपनी है जिसकी विश्वसनीयता है और उसके पास अनुभव भी है।

सुधाकर ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘कोवैक्सीन के तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण में 24 हजार स्वयंसेवक शामिल हैं और इसका डाटा जल्द उपलब्ध होगा।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं हर किसी से अपील करता हूं और स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर नहीं बल्कि एक चिकित्सा पेशेवर के रूप में सलाह दे रहा हूं कि वे अनावश्यक आलोचनाओं से दूर रहें जो हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत को संदेह के दायरे में लाता हो।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत बायोटेक वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित कंपनी है जिसके पास 16 टीका विकसित करने का अनुभव है जिसमें इन्फ्लुएंजा एच1एन1, रोटावायरस, जापानी इंसेफ्लाइटिस, रेबीज, चिकनगुनिया, जीका और टाइफाइड का टीका शामिल है।

उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक के कोविड-19 का टीका ‘कोवैक्सीन’ को मंजूरी दिया जाना भारत के स्वदेशी टीकाकरण में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करना है।

मंत्री ने कहा, ‘‘भारत टीके के सबसे बड़े निर्यातकों में शामिल है, वैश्विक महामारी के खिलाफ साझी लड़ाई में दुनिया हमसे उम्मीद कर रही है।’’

उन्होंने भारत बायोटेक के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. कृष्णा इल्ला की भी प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO