लाइव न्यूज़ :

भारत बायोटेक ने टीकाकरण कार्यक्रम के लिए केंद्र को कोवैक्सीन की 50 करोड़ खुराकें देने की प्रतिबद्धता जतायी

By भाषा | Updated: July 23, 2021 16:59 IST

Open in App

हैदराबाद, 23 जुलाई भारत बायोटेक कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि उसने देश भर में टीकाकरण कार्यक्रम के लिए केंद्र को अपने कोविड-19 टीके कोवैक्सीन की 50 करोड़ से अधिक खुराकों की आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्धता जतायी है।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक डिजिटल सम्मेलन को संबोधित करते हुए हैदराबाद की टीका निर्माता कंपनी की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला ने कहा कि चार शहरों - हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे और अंकलेश्वर में कंपनी की इकाइयों में अभी टीके का उत्पादन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे संक्षेप में आपको बताना है, तो यह अप्रैल 2020 से जून 2021 तक कोवैक्सीन की यात्रा है। और यह अब भी जारी है क्योंकि टीकाकरण कार्यक्रम के लिए भारत सरकार को 50 करोड़ से अधिक खुराकों की प्रतिबद्धता जताते हुए हमने उत्पादन जारी रखा है।’’

स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को संसद में कहा था कि जनवरी से 16 जुलाई तक भारत बायोटेक द्वारा कोवैक्सीन की 5.45 करोड़ खुराकों और सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा कोविशील्ड की 36.01 करोड़ खुराकों की केंद्र को आपूर्ति की गई है।

सुचित्रा एला ने कहा कि तीसरे चरण के परीक्षणों के आंकड़े भारतीय औषधि महानियंत्रक को विचार करने के लिए दिए गए हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस के कई स्वरूपों के खिलाफ टीके के प्रभावी होने की भी जांच की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं