लाइव न्यूज़ :

बच्चों के लिए कोवैक्सिन पेश करने से पहले भारत बायोटेक को नियामक मंजूरी मिलने का इंतजार

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:35 IST

Open in App

हैदराबाद, 12 अक्टूबर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) द्वारा दो से 18 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को कुछ शर्तों सहित कोवैक्सिन टीका देने की मंजूरी मिलने के बाद भारत बायोटेक ने मंगलवार को कहा कि वह उत्पाद को पेश करने से पहले केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से नियामक मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की विशेषज्ञ समिति ने कुछ शर्तों के साथ दो से 18 साल के बच्चों के लिए भारत बायोटेक के कोवैक्सिन टीके को आपातकालीन मंजूरी प्रदान की है।

भारत बायोटेक ने एक बयान में कहा, “दो से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए दी गई कोविड-19 टीकों की यह पहली मंजूरी है। भारत बायोटेक डीसीजीआई, विषय विशेषज्ञ समिति और सीडीएससीओ को उनके द्वारा तेजी से समीक्षा करने के लिए धन्यवाद देता है। अब हम उत्पाद को पेश करने से पहले सीडीएससीओ से और नियामक मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद बच्चों के लिए बाजार में कोवैक्सिन उपलब्ध होगी।”

भारत बायोटेक ने कहा कि कंपनी ने दो से 18 आयु वर्ग के लिए क्लिनिकल ट्रायल के आंकड़े सीडीएससीओ को सौंपे। इन आंकड़ों की सीडीएससीओ और एसईसी ने गहन समीक्षा की और अपने सकारात्मक सुझाव दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण