लाइव न्यूज़ :

भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के उपयोग की अवधि को बढ़ाने के लिये डीजीसीआई को आवेदन किया

By भाषा | Updated: April 25, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल भारत बायोटेक ने भारतीय औषधी नियामक को पत्र लिखकर स्वदेशी रूप से विकसित कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन के उपयोग की अवधि को छह से 24 महीने बढ़ाने का आग्रह किया है । सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी ।

भारत में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान में दो टीकों के उपयोग को मंजूरी दी है जिसमें भारत बायोटेक का कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया का कोविशील्ड शामिल है । इसके अलावा रूसी स्पूतनिक वी को भी भारत में आपात उपयोग की मंजूरी मिली है ।

हैदाराबाद स्थित भारत बायोटेक को कोवैक्सीन टीके की बिक्री और वितरण की अनुमति दी गई थी जिसके उपयोग की अवधि छह महीने तथा इनका दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान पर भंडारण किया जा सकता है ।

भारत औषधी महानियंत्रक (डीजीसीआई) को भेजे आवेदन में कंपनी ने कहा, ‘‘ अब हम इसके उपयोग की अवधि को छह महीने से 24 महीने बढ़ाने के लिये आवेदन कर रहे हैं जब इनका भंडारण 2-8 डिग्री सेल्सियस पर किया जाता है । ’’

अपने प्रस्ताव के समर्थन में भारत बायोटेक ने वास्तविक आधार पर कोवैक्सीन की स्थिरता और इसके उपयोग की अवधि को बढ़ाने को उचित ठहराने के समर्थन में ताजा आंकड़ा पेश किया ।

गौरतलब है कि डीजीसीआई ने फरवरी में कोविशील्ड के उपयोग की अवधि को उत्पादन के बाद से छह महीने से नौ महीने कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू