लाइव न्यूज़ :

भारत बंद: दिल्ली में सड़कें बंद होने और मार्ग बदले जाने के कारण यातायात बाधित

By भाषा | Updated: September 27, 2021 13:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों के बंद के दौरान सोमवार को दिल्ली पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया, जिसके चलते सुबह के समय कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम देखा गया।

दिल्ली पुलिस ने अपने सीमावर्ती बिंदुओं पर सुरक्षा जांच बढ़ाई है, जिससे यातायात धीमा हो गया। पुलिस ने ट्विटर के जरिये यात्रियों को सड़कें बंद होने और ट्रैफिक जाम के बारे में सूचित किया।

पुलिस के अनुसार, ऐतिहासिक लाल किले के आसपास की सड़कों के साथ-साथ गाजीपुर सीमा पर दोहरे कैरिजवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

पुलिस ने ट्वीट किया, ''लाल किले पर दोनों कैरिजवे छत्ता रेल और सुभाष मार्ग पर दोनों ओर से यातायात बंद है।''

ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर कहा, “प्रदर्शनकारियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 24 और 9 को अवरुद्ध करने के कारण, सराय काले खां से आने वाले यात्री गाजियाबाद के लिए विकास मार्ग और डीएनडी के माध्यम से नोएडा की ओर जा सकते हैं।”

पुलिस ने ट्वीट किया, “किसानों के विरोध के कारण गाजीपुर सीमा दोनों ओर से यातायात के लिए बंद है। यूपी और दिल्ली के बीच आने-जाने के इच्छुक यात्री डीएनडी फ्लाईवे, विकास मार्ग, सिग्नेचर ब्रिज और वजीराबाद रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। एनएच 24 और 9 पर यातायात महाराजपुर, अप्सरा और भोपुरा सीमाओं की ओर मोड़ा जा रहा है।”

पुलिस के मुताबिक, कालिंदी कुंज फ्लाईओवर और कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन पर भारी ट्रैफिक है, जबकि डीएनडी फ्लाईवे पर यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। रजोकरी टोल प्लाजा पर भी भारी यातायात है क्योंकि स्थानीय पुलिस ने वाहनों के लिए एक चौकी स्थापित की है।

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।

इससे पहले, किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने लोगों से बंद में शामिल होने की अपील की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बंद के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। गश्त बढ़ा दी गई है।

पुलिस के अनुसार, विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकियों पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है और राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की पूरी जांच की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि शहर की सीमाओं पर तीन विरोध स्थलों से किसी भी प्रदर्शनकारी को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos