लाइव न्यूज़ :

भारत बंद: दिल्ली में सड़कें बंद होने और मार्ग बदले जाने के कारण यातायात प्रभावित

By भाषा | Updated: September 27, 2021 15:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियन के बंद के दौरान सोमवार को दिल्ली पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया, जिसके चलते सुबह के समय कई हिस्सों में यातायात बाधित हुआ।

दिल्ली पुलिस ने शहर की सीमाओं पर सुरक्षा जांच बढ़ाई है, जिससे यातायात धीमा हो गया। पुलिस ने ट्विटर के जरिये यात्रियों को सड़कें बंद होने और यातायात बाधित होने के बारे में सूचित किया।

पुलिस के अनुसार, ऐतिहासिक लाल किले के आसपास की सड़कों के साथ-साथ गाजीपुर सीमा पर दोहरे कैरिजवे (मार्ग) को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

पुलिस ने ट्वीट किया, ''लाल किले पर दोनों कैरिजवे छत्ता रेल और सुभाष मार्ग पर दोनों ओर से यातायात बंद है।''

ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर कहा, “प्रदर्शनकारियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 24 और 9 को अवरुद्ध करने के कारण, सराय काले खां से आने वाले यात्री गाजियाबाद के लिए विकास मार्ग और डीएनडी के माध्यम से नोएडा की ओर जा सकते हैं।”

पुलिस ने ट्वीट किया, “किसानों के विरोध के कारण गाजीपुर सीमा दोनों ओर से यातायात के लिए बंद है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच आने-जाने के इच्छुक यात्री डीएनडी फ्लाईवे, विकास मार्ग, सिग्नेचर ब्रिज और वजीराबाद रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। एनएच 24 और 9 पर यातायात महाराजपुर, अप्सरा और भोपुरा सीमाओं की ओर मोड़ा जा रहा है।”

पुलिस के मुताबिक, कालिंदी कुंज फ्लाईओवर और कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन पर काफी यातायात है, जबकि डीएनडी फ्लाईवे पर यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। रजोकरी टोल प्लाजा पर भी भारी यातायात है क्योंकि स्थानीय पुलिस ने वाहनों के लिए एक चौकी स्थापित की है।

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी की सीमा से लगे इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। इससे पहले, किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने लोगों से बंद में शामिल होने की अपील की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बंद के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। गश्त बढ़ा दी गई है।

पुलिस के अनुसार, विशेष रूप से सीमा से लगे इलाकों में चौकियों पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है और राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की पूरी जांच की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि शहर की सीमाओं पर तीन विरोध स्थलों से किसी भी प्रदर्शनकारी को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

अक्षरधाम मंदिर के पास गाजीपुर सीमा से सराय काले खां की ओर आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के एक मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई।

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में काम करने वाली किरण (32) ने कहा कि आदर्श नगर से कार्यालय पहुंचने में उन्हें दो घंटे लगे।

उन्होंने कहा, ''मैं आदर्श नगर में रहती हूं और सुबह करीब सात बजे अपने घर से निकली। आजादपुर, कश्मीरी गेट और दरियागंज में भारी यातायात था। मैं सुबह करीब नौ बजे अपने कार्यालय पहुंची। आम तौर पर इसमें लगभग एक घंटा लगता है।''

वकील सुनील यादव ने कहा, “शास्त्री पार्क और कश्मीरी गेट इलाके में भारी यातायात था। इस हिस्से को पार करने में केवल पांच से दस मिनट लगते हैं लेकिन यातायात के कारण वाहन रेंग रहे थे और मैं एक घंटे देरी से तीस हजारी कोर्ट पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह