लाइव न्यूज़ :

भारत बंद: श्रमिक संघों ने किसानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 17:42 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 27 सितंबर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा आहूत 'भारत बंद' के समर्थन में श्रमिक संघों और नागरिक समाज समूहों के एक वर्ग ने सोमवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लोगों से बंद में शामिल होने की बृहस्पतिवार को अपील की थी। तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने और सभी के लिए समान अवसर की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने ‘‘किसान एकता जिंदाबाद’’ के बैनर पकड़ रखे थे।

ऑल इंडिया सेंट्रल कॉंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू), सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), अखिल भारतीय किसान सभा, जनवादी महिला समिति और यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (यूटीयूसी) सहित कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और किसानों से जुड़े मुद्दों के अलावा भी कई अन्य मुद्दों पर आवाज उठाई।

गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान, पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी केन्द्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। किसानों को भय है कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली खत्म हो जाएगी। हालांकि, सरकार इन कानूनों को प्रमुख कृषि सुधारों के रूप में पेश कर रही है। दोनों पक्षों के बीच 10 दौर से अधिक की बातचीत हो चुकी है, लेकिन सभी बेनतीजा रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित