लाइव न्यूज़ :

भारत बंद: गुजरात में स्थिति लगभग शांतिपूर्ण; कुछ देर के लिए यातायात बाधित

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:45 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 सितंबर केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा सोमवार को आहूत भारत बंद के दौरान गुजरात में स्थिति काफी हद तक शांतिपूर्ण रही। हालांकि राजमार्गों पर अवरोध के कारण कुछ देर तक यातायात के बाधित होने की खबरें हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूरत को मुंबई से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा और प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने करीब 25 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और यातायात बहाल कर दिया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सुरेंद्रनगर में भी विरोध प्रदर्शन हुए जहां बड़ी संख्या में किसान अहमदाबाद से राजकोट को जोड़ने वाले राजमार्ग पर एकत्र हो गए। लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया।

सूरत के ओलपाड इलाके में किसानों के एक समूह को प्रदर्शन शुरू करने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया। किसानों के एक नेता ने आरोप लगाया, "इससे पहले कि हम अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर पाते, पुलिस ने हमारे सभी सदस्यों को हिरासत में ले लिया। सरकार हमारी आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है।"

मेहसाणा, साबरकांठा, मोरबी और गांधीनगर जैसे जिलों में सुबह भारी बारिश होने से बंद का समर्थन करने वाले समूहों की योजना प्रभावित हुयी।

विभिन्न किसान संगठन पिछले साल सितंबर में संसद द्वारा पारित तीन कानूनों का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इन तीन कानूनों से कॉरपोरेट क्षेत्र और निजी कंपनियों को फायदा मिलेगा। वहीं सरकार का दावा है कि इन कानूनों से किसानों को फायदा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा